26.9 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

जिला दंडाधिकारी सह समाहर्त्ता द्वारा न्यायालय संचालित, कुल 16 वादों की सुनवाई की गई, 3 वादों को आदेश पर रखा गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया दंडाधिकारी-सह-समाहर्त्ता श्री अमित कुमार पांडेय द्वारा न्यायालय संचालित किया गया। उनके द्वारा द्वितीय अपील संबंधित कुल 16 वादों की सुनवाई की गई।समाहर्त्ता द्वारा इन वादों में से 3 लोक शिकायत निवारण संबंधित मामलों में अंतिम रूप से सुनवाई की गई तथा आदेश पर रखा गया।महोदय द्वारा 9 वादों को अंगीकृत कर निम्न न्यायालय से अभिलेख की मांग की गई एवं संबंधित लोक प्राधिकार को नोटिस निर्गत करने का आदेश दिया गया। शेष 4 मामलों में संबंधित लोक प्राधिकार को अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित करते हुए दिनांक 14.08.2023 को प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहने का आदेश दिया।सुनवाई हेतु जिला दंडाधिकारी के न्यायालय में कुल 10 परिवादी उपस्थित हुए। जिन मामलों में वादी/प्रतिवादी अनुपस्थित पाए गए, उन्हें नोटिस निर्गत करने का निर्देश समाहर्ता द्वारा दिया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें