जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान, सहायक उप निरीक्षक रणबीर कुमार, आरक्षी सज्जन कुमार, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद द्वारा खगड़िया स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाकर कुल 15 लोगों को विभिन्न रेलवे एक्ट की धारा के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया, इसमें सात पुरुष व्यक्तियों को महिला बोगी में अनाधिकृत रूप से यात्रा करते हुए पकड़ा गया, एक व्यक्ति को दिव्यांग कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करते हुए पकड़ा गया, पांच व्यक्तियों को खगड़िया स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया एवं रेंक पोइंट पर अनाधिकृत रूप से बाइक पार्क करने के जुर्म में पकड़ा गया , जबकि दो व्यक्तियों को ट्रेन में अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बिक्री करने के जुर्म में पकड़ा गया । सभी गिरफ्तार 15 लोगों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।
RPF पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 15 लोगों को विभिन्न रेलवे एक्ट की धारा में गिरफ्तार किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


