जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रणवीर कुमार आरक्षी विक्रम कुमार आजाद तथा सीआईबी गडहरा की टीम द्वारा अभियान चलाकर खगड़िया स्टेशन के पूर्वी यार्ड में रेलवे के खाली जमीनों में दुकान लगाने वाले चार अवैध वेंडर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वेंडर के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मुकदमा अपराध संख्या 1688/23 से 1691/23 दिनांक 18 10 23 अंतर्गत धारा 144 दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।


