25.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

आरपीएफ खगड़िया ने चोरी कर ले जा रहे रेल पटरी का टुकडा के साथ चोर ,किया गिरफ्तार

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया गस्त व् चेकिंग के दौरान आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह, आरक्षी विक्रम कुमार आज़ाद एवं आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा दो व्यक्तियों को खगड़िया स्टेशन के पश्चिमी यार्ड बिजली पोल संख्या- 124/19 के पास रेल लाइन से 05 मीटर दक्षिण में चोरी कर ले जा रहे रेल पटरी का टुकडा के साथ पकड़ लिया गया । पकडाए दोनों व्यक्तियों का नाम व् पता – (1)विकाश कुमार, उम्र- 22 वर्ष, पिता- चन्दन प्रसाद गुप्ता, सा०- बबुआगंज, वार्ड नंबर-15, थाना- नगर, जिला- खगड़िया (2) अशोक कुमार, उम्र- करीब 25 वर्ष, पिता- मदन महतो, सा०- दान टोला, वार्ड नंबर- 14, थाना- नगर, जिला- खगड़िया है । मौके पर दोनों पकडाये व्यक्तियों के कब्जे से रेल पटरी का एक पुँराना टुकडा, जिसकी लम्बाई लगभग 1 फिट एवं वजन लगभग 22 किलोग्राम है, जिसका कीमत लगभग 880/- रुपया है, बरामद हुआ। बरामद सामान के बारे में दोनो पकडाये लडको से पूंछने पर बताया है कि हमदोनो मथुरापुर टमटम स्टैंड के पास सड़क के उतर में स्थित रेलवे कार्यालय के पास पडा हुआ था, जिसे चोरी कर ले जा रहे थे ताकि सुबह किसी चलते फिरते कबाड़ी वाला को बेचकर कुछ पैसा बनाते | आगे पूछ ताछ में विकाश कुमार ने बताया कि मै लगभग तीन साल से स्मैक. गांजा, शराब आदि पिता हूँ , जबकि अशोक कुमार ने बताया कि मै लगभग दस साल से स्मैक. गंजा. शराब आदि पिता हूँ । दोनों ने यह भी बताया कि हमदोनो एक- दुसरे के दोस्त है तथा नशा के लिए पैसा कमाने के लिए रात्रि में घूम-घूम कर रेलवे का लोहा तथा कभी-कभी रेल यात्रियों का मोबाइल आदि चोरी करते रहते है । पकडाए व्यक्ति विकाश कुमार ने बताया कि मै एक बार नगर थाना से जेल गया था , जबकि अशोक कुमार ने बताया कि मै अभीतक नहीं पकडाया था ।तत्पश्चात मौके पर उपस्थित साथ के बल सदस्य के समक्ष बरामद रेल पटरी के टुकडा को टॉर्च कि रौशनी में विधिवत जप्ती सूचि आदि बनाकर जप्त किया गया बाद गिरफ्तारी का कारण बताते हुए दोनों पकडाये व्यक्ति को समय – 02:30 बजे गिरफ्तारी-सह-जमा तलाशी रिपोर्ट तैयार कर गिरफ्तार किया गया । बाद घटना के बावत सहायक उप निरीशक उमाशंकर सिंह, रेसुब पोस्ट खगड़िया द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के आधार पर आरपीएफ खगड़िया मे मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलव खगडिया मे पेश किया गया, जहा से दोनो को जेल भेज दिया गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें