जगदूत न्यूज़ खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया परबत्ता विधानसभा के बैसा उच्च विद्यालय के मैदान में महागठबंधन के खगड़िया लोकसभा प्रत्याशी संजय सिंह कुशवाहा के जीत सुनिश्चित करने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव एवं मुकेश सहनी का जनसभा कार्यक्रम हुआ। जनसभा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने किया एवं मंच संचालन परबत्ता राजद प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव ने किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के भविष्य नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि दो चरण के चुनाव बाद एनडीए के लोग डिप्रेशन यानि अवसाद में है।
देश के किसान, नौजवान, महिला, छात्र, व्यापारी और कर्मचारी जान चुके है कि मोदी है तो नौकरी मिलना मुश्किल है,मोदी है तो बेरोज़गारी हटना मुश्किल है,मोदी है तो महंगाई कम होना मुश्किल है।मोदी है तो मुद्दों पर बात होना मुश्किल है,मोदी है तो स्कूल-अस्पताल पर चर्चा मुश्किल है,मोदी है तो किसानों की आय दुगुनी होना मुश्किल है।प्रधानमंत्री जी कल दो जगह बिहार में थे। एक बार भी उन्होंने अपने दस वर्षों की किसी एक भी उपलब्धि का ज़िक्र नहीं किया। कोई उपलब्धि होगी तो ना ज़िक्र करेंगे? यह भी नहीं बताया कि उनके 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟗 सांसदों ने 𝟓 वर्षों में क्या किया।मोदी जी इतना झूठ और असत्य बोल चुके है कि अब उनके पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं बचा। अब वो मुद्दों से भाग रहे हैं।इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो आने वाले 15 अगस्त को एक करोड़ नौकरी देगें तेजस्वी यादव ने सत्रह महीना में बिहार के युवाओं पाँच लाख नौकरी दिया। बिहार में बजली सबसे महंगा है हमारी सरकार केंद्र में बनी तो दो सौ यूनिट बिजली फ्री कर देगें। मोदी जी ने जो गैस सिलेंडर 1400 से 1500 कर दिया है उसे 500 कर देंगे।
जनबल के उम्मीदवार संजय कुशवाहा को जीतिए न कि धनबल के बाहरी उम्मीदवार को जो कि कभी आपके काम नहीं आयेगें। हमारे साथ सभी जाति के लोग हैं।सबको साथ लेकर चलते हैं।बड़े भाई मुकेश सहनी जो अतिपिछड़ा के बेटा हैं उनके पार्टी के विधायक को खरीद लिया। मुकेश सहनी ने सरकार बनाने में सहयोग किया और उन्हीं के पार्टी को समाप्त करने का कोशिश किया। मुकेश सहनी के विधायक को खरीद बीजेपी में मिला लिया मेरे मुख्यमंत्री को ही मिला लिया।सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि यह बीजेपी की सरकार दलित, पिछड़ा,अतिपिछड़ा विरोधी है। लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय की बात करते हैं सभी दबे कुचले शोषित पीड़ित के लिए आवाज उठाते हैं। मैंने सरकार बनाने में मदद किया और मुझे ही सरकार से बाहर कर दिया।राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि पढ़ाई,दवाई,कमाई, सिंचाई, सुनवाई एवं कारवाई की बात करने वाले गरीबों, दलितों, शोषितों एवं वंचितों के मसीहा , सामाजिक न्याय के पुरोधा व जन-जन की आवाज , लाखों बेरोजगार युवाओं को बहुत ही अल्प अवधि में नौकरी प्रदान कर बिहार को एक नई दिशा प्रदान करने वाले बिहार के पुर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता, प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा मात्र सत्रह महीने में किये गये कार्य से बिहार के युवा सहित आमजन उनके साथ हैं इसलिए खगड़िया में महागठबंधन के प्रत्याशी संजय सिंह कुशवाहा रिकॉर्ड मत से जीतेगें।



दबे कुचले लोग कियू है बिहार में 20 साल राज किया था कियू नहीं उनको राजा bnaye तो गरीब कियू रहने दिया बोलो