33.4 C
Khagaria
Wednesday, May 6, 2026

स्पष्ट नीति और नेतृत्व जन-जन का अधिकार , फिर एक बार मोदी सरकार

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया, 26 अप्रैल 2024 आज मुंगेर की पावन धरती पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास के युवा उम्मीदवार श्री राजेश वर्मा को अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया और खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के रूप में राजेश वर्मा को मत देने की अपील की। इसके लिए एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा, जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, भाजपा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, लोजपा आर जिला अध्यक्ष शिवराज यादव,हम के जिला अध्यक्ष संजय यादव, रालोमो के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, जदयू प्रवक्ता व एनडीए मीडिया प्रभारी आचार्य राकेश पासवान शास्त्री सहित एनडीए घटक दल के नेताओं ने हृदय की गहराइयों से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें