33.4 C
Khagaria
Wednesday, May 6, 2026

उप विकास आयुक्त श्री धनंजय कुमार द्वारा मतदान प्रक्रिया हेतु निर्धारित दोनों यथा

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद तथा गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय, जहानाबाद अवस्थित प्रशिक्षण केन्द्र का फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया। उप विकास आयुक्त ने बताया कि अनुपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से स्पष्टीकरण किया जाएगा, इस लिए सभी को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने दोनों प्रशिक्षण केन्द्र पर बताया कि आप अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें, ताकि मतदान दिवस के दिन किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने बताया कि आप सभी प्रशिक्षणार्थी ईवीएम एवं वीवीपैट के बारिकियों से अच्छे से रूबरू हो ले, ताकि मतदान दिवस के दिन किसी भी मतदान पदाधिकारी को परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्र पर चार-चार पदाधिकारियों का टीम बनाया गया है, जिसमें पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी तथा तृतीय मतदान पदाधिकारी रहेंगे। इन सभी को एक टीम के रूप में कार्य करना होगा और मतदान कार्य को सफल बनाना है। उन्होंने मतदान पदाधिकारियों को विशेष पीठासीन पदाधिकारी, सभी महिला मतदान पदाधिकारी एवं सभी मतदान पदाधिकारी को निर्वाचन से संबंधित सभी पहलुओं की गहन एवं व्यवहारित प्रशिक्षण विशेष रूप से प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम दो विद्यालय राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद एवं गौतम बुद्ध इंटर स्तरीय विद्यालय, जहानाबाद में दिया जा रहा है, जिसमें प्रथम पाली का प्रशिक्षण पूर्वाह्न 10ः30 बजे से अपराह्न 01ः30 बजे तक तथा द्वितीय पाली का प्रशिक्षण अपराह्न 02ः00 बजे से 05ः00 बजे तक दिया जा रहा है।राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद में पीठासीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिनांक 26 अप्रैल, 2024 को प्रथम पाली में 505 एवं द्वितीय पाली में 505, दिनांक 27 अप्रैल, 2024 को प्रथम पाली में 505 एवं द्वितीय पाली में 280 को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि प्रथम मतदान पदाधिकारी को दिनांक 27 अप्रैल, 2024 को द्वितीय पाली में 225 एवं दिनांक 28 अप्रैल, 2024 को प्रथम पाली में 505 एवं द्वितीय पाली में 505 तथा दिनांक 29 अप्रैल, 2024 को प्रथम पाली में 505 एवं द्वितीय पाली में 250 प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं दिनांक 29 अप्रैल, 2024 को द्वितीय मतदान पदाधिकारी 270 को द्वितीय पाली में, दिनांक 30 अप्रैल, 2024 को प्रथम पाली में 495 एवं द्वितीय पाली में 495 को प्रशिक्षण दिया जाएगा।गौतम बुद्ध इंटर स्तरीय विद्यालय, जहानाबाद में दिनांक 26 अप्रैल, 2024 को प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में 450-450 द्वितीय मतदान पदाधिकारी को, दिनांक 27 अप्रैल, 2024 को 400 द्वितीय मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं दिनांक 27 अप्रैल, 2024 को द्वितीय पाली में 100 को, दिनांक 28 एवं 29 अप्रैल, 2024 को प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में 505-505 को तृतीय मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि दिनांक 29 अप्रैल, 2024 को द्वितीय पाली में 430 माईक्रो आॅबजरबर एवं 110 सेक्टर मजिस्ट्रेट/पुलिस पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।नोडल पदाधिकारी, कार्मिक प्रशिक्षण कोषांग श्री राहुल कुमार ने बताया कि द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की संभावित तिथि 19 मई, 2024 से 22 मई, 2024 तक दिया जा सकता है तथा तृतीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मतदान दल के सभी पदाधिकारियों को निर्धारित की जाने वाली तिथि को योगदान स्थल पर योगदान करेंगे एवं तृतीय प्रशिक्षण प्राप्त कराया जाएगा। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने निर्धारित तिथि को प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिर्वाय किया गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें