33.4 C
Khagaria
Wednesday, May 6, 2026

जहानाबाद जिले से अरुण कुमार आजाद ,सूर्यदेव यादव,उर्मिला देवी तथा पूनम देवी निर्विरोध बिस्कोमान के बने प्रतिनिधि

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

जहानाबाद नव निर्वाचित के प्रतिनिधि ने कहा बिस्कोमान को सहकारी सिद्धांतों पर आधारित एक पारदर्शी और मजबूत संगठन बनाएंगे।विस्कोमान की जिला स्तरीय डेलीगेट्स (प्रतिनिधि) मतदाता के रूप में धरहरा गांव निवासी सह पैक्स अध्यक्ष सूर्यदेव यादव को निर्वाचित घोषित किया गया है। वही अरुण कुमार आजाद कोल्ड स्टोर जहानाबाद से प्रतिनिधि ,उर्मिला देवी कोल्ड स्टोर धोषी से प्रतिनिधि,, पुनम देवी व्यापार मंडल जहानाबाद,से प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित धोषीत किया गया । सभी श्रेणी बी से संस्था की उपविधि 20 के तहत निर्वाचित हुए। निर्वाचित होने पर सभी ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इस सम्मान के लिए जिला सहकारिता परिवार को धन्यवाद देतें हैं। साथ हीं में इस सम्मान और विश्वास के लिए आभारी हूं। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य सहकारी क्षेत्र को मजबूत करना और किसान एवं छोटे व्यवसिययों को अधिक समर्थन देना है। हम विस्कोमान को सहकारी सिद्धांतों पर आधारित एक पारदर्शी और मजबूत संगठन बनाएगे। बधाई देने वालों में स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, मखदुमपुर विधायक सतीश दास, राजद जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर प्रधान महासचिव परमहंस राय. पैक्स अध्यक्ष सुरेश यादव, अवधेश यादव आदि शामिल है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें