28.9 C
Khagaria
Wednesday, May 6, 2026

कोविड में अनाथ हुए बालिका से डीएम ने की मुलाकात

जगदूत न्यूज एजेंसी

कोरोना महामारी एक ऐसी त्रासदी के रूप में सामने आई थी , जिसका असर सभी पर देखा गया। ऐसा ही एक बालिका बेलसंड प्रखण्ड के भोरहा गाँव की है जिन्होंने अपने अभिभावकों को इस महामारी में खो दिया है। यह याद फिर से एक वार ताजा तब हुआ जब डीएम रिची पाण्डेय ने अपने कार्यालय कक्ष मे भोरहा निवासी अपनों को खोय अनाथ बालिका सलोनी कुमारी से अपने अभिभावकों के बारे मे जानकारी ली| डीएम ने संवेदना के साथ बालिका से बात करते हुए उसके पढ़ाई के बारे मे पूछा , सलोनी ने सभी जानकारी को सहजता के साथ जबाब भी दिए । डीएम ने आगे पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किए । सलोनी कुमारी अभी इन्टर मे पढ़ाई कर रही है । इनका देख –रेख और संरक्षण चाचा-चाची के द्वारा किया जाता है। वरीय उप समाहर्ता -सह- सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई अभिराम त्रिवेदी ने कहा किसी प्रकार का कोई दिक्कत महसूस हो तो तत्काल हमारे संज्ञान में दे । मौके पर उड़ान परियोजना यूनिसेफ व प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, अभिभावक रेखा सिंह, संजय कुमार सिंह मौजूद रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें