25.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

जदयू जिला अध्यक्ष ने किया राज्यव्यापी ग्राम संसद/सद्भाव की बात अभियान का आगाज

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी 
खगड़िया प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के आलोक में 15 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक राज्यव्यापी ग्राम संसद और सद्भाव की बात अभियान के सफलता हेतु शुक्रवार को जदयू कार्यालय से जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के द्वारा पार्टी पदाधिकारियों के बीच प्रदेश कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गए पर्चा वितरण के साथ आगाज किया गया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि पंचायत, प्रखण्ड,नगर व जिला स्तर पर पार्टी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनायी जाएगी।वहीं अनुसूचित जाति के टोला में अनुसूचित जाति के दलित-महादलित समुदाय के वरिष्ठ नागरिकों के कर कमलों के द्वारा झण्डोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किये जाने की तैयारी जोरों पर है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार ग्राम संसद और सद्भाव की बात अभियान के सफलता के लिए मुंगेर प्रमंडलीय कार्यक्रम प्रभारी मुकेश विद्यार्थी, बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल,परवत्ता विधायक संजीव कुमार, पूर्व विधायक पूनम देवी यादव सहित जदयू के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी,विधान सभा के प्रभारी,प्रखण्ड प्रभारी एवं प्रखण्ड अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र के अंतर्गत इस अभियान से जुड़े रहेंगे।इनसबों की सक्रियता से पार्टी का यह राज्यव्यापी अभियान यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा राज्य हित में किये गए व किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी आमजनों तक पहुंचेगी तथा पार्टी भी प्राथमिक इकाई तक सशक्त और प्रभावशाली होंगे।
इस अवसर पर जदयू के जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन तथा प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला,पंकज कुमार पटेल,उमेश सिंह पटेल,प्रमोद कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,पूर्व जिला परिषद् के उपाध्यक्ष नरेश सिह,जिला महासचिव दिलीप पोद्दार,पंकज कुमार मुखिया ,अंगद कुमार,अलौली प्रखण्ड अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह,सदर अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह,पंकज पासवान एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि दर्जनों पार्टी के साथी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें