42.3 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

जीत के बाद बी टी एम यू के सदस्यों ने अबीर गुलाल लगाकर कर्मचारियों ने एक दूसरे को बधाई दी

 जगदूत न्यूज बेगुसराय बिहार से मोहमद नबी आलम ब्यूरो कि रिपोर्ट 

बेगूसराय के IOC बरौनी के मान्यता प्राप्त यूनियन चुनाव में बीटीएमयू ने तीसरी वार शानदार जीत दर्ज करते हुए 104 मतों के अंतर से श्रमिक विकास परिषद को किया परास्त किया है । जीत के बाद बीटीएमयू के सदस्यों ने अबीर गुलाल लगाकर कर्मचारियों ने एक दूसरे को बधाई दी वही अपनी खुशी का इजहार किया.
निर्वाचित होने की घोषणा होने के बाद बीटीएमयू के नेता ललन लालित्य ने बताया कि हम लोगों ने 2015 से लगातार यह चुनाव जीतते आ रहे हैं 2015 , 2017 के बाद फिर तीसरी बार 2024 में भी हम लोगों ने एसभीपी को हराकर यह चुनाव भारी मतों से जीत दर्ज किए है! चुनाव की खुशी मनाने वालों में बीटीएमयू के नेताओं में संजीव कुमार ,ललन लालित्य, रजनीश रंजन, बोगेन्द्र कमल, सामन मुर्मू ,संजय प्रसाद सिंह समेत कई अन्य लोग इस जीत की खुशी में जश्न मना रहे हैं बताते चले की सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बरौनी तेल शोधक मजदूर यूनियन बीटीएमयू और श्रमिक विकास परिषद एस भी पी यूनियन के बीच शांतिपूर्ण मतदान कराया गया! जिसमें कुल 696 मतदाताओं में से इस बार 675 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया! मतदान होने के बाद शाम में मतगणना कराया गया! जिसमें 675 मतदाताओं में से 672 मत वैद पाए गए और तीन मत रद्द हुआ! इन मतों में से बीटीएमयू को 388 मत प्राप्त हुए! वहीं इनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे एसभीपी को 284 मत प्राप्त हुआ! इस प्रकार तीसरी बार भी फिर से बीटीएमयू ने 104 मतों से निर्वाचित घोषित किए गये।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें