38.7 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

झारखण्ड में जीत से लोजपा में हर्ष, बिहार में भी जितेंगे

JNA/हरिशेखर यादव
बेलदौर.खगडिया। झारखण्ड के चतरा विधानसभा से चुनाव परिणाम में लोजपा (रामविलास) का 100% स्ट्राइक रेट क़ायम,जनार्दन पासवान जीते।

एक सीटों पर हुई जीत से लोजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने जीत से उत्साहित होकर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया.लोजपा (रा) के वरिष्ठ नेता गौतम पासवान,लोजपा जिला महासचिव अंजू सिह, प्रखंड अध्यक्ष विनोद पासवान समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने झारखण्ड विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा झारखण्ड चुनाव तो झांकी है बिहार अभी बाकी है. पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर लोजपा प्रखंड महासचिव दिवाकर साह, डुमरी पंचायत अध्यक्ष श्यामदेव शर्मा , पंचायत अध्यक्ष आमोद मिस्त्री, मनोज पासवान, मु अंजर समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते झारखण्ड प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जीत की बधाई दी.Jna के अनुसार आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भी लोजपा हिस्सा के सभी सीटों पर चुनाव में जीत हासिल करेगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें