*रामधुनि महायज्ञ का पूजा अर्चना करने के विधिवत फीता काट कर उद्घाटन किया मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू सिंह*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय रेलवे विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में आयोजित रामधुनी महायज्ञ सोमवार से रामधुनि महायज्ञ शुरू हुआ, जो की 23 जुलाई तक चलेगा। रामधुनी महायज्ञ को लेकर कमेटी के सदस्य हरेराम सरदार ने बताया कि 21 से 23 जुलाई तक रामधुनी महायज्ञ यज्ञ होगा। 23 जुलाई को संध्या में विशार्जन होगा।
वही रामधुनी महायज्ञ में गढ़िया, महेशखूंट के महंथ मनोज मंहत , नीरपुर के गुलशन महंत,खटहा, गौछारी के प्रीतम महंथ, मानसी नगर पंचायत खुटिया के राजकुमार महंथ, बंगलिया, रोहियार के नरेश महंथ भाग लेंगे।


