जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिला कांग्रेस पार्टी की महिला नगर अध्यक्ष शमा प्रवीण, भाजपा के 9 साल का तबाही का उजागर को बताने के लिए घर घर जाकर महिलाओ से मिल रही है।साथ ही भारत जोड़ो यात्रा का संदेश को घर घर जाकर महिलाओ को दे रही है। विपक्ष एकजुट गठबंधन INDIA के लिए वोट मांग रही है।यानि मोदी सरकार के 9 साल में देश में जो विषम परिस्थितियां बनी है, उसके बारे में महिलाओ को बताकर जागरूक कर रही है,ताकि नगर महिला कांग्रेस कमेटी का आगामी कार्यक्रम *महिला जागरण* में महिलाओ को एकजुट करके समर्थन प्राप्त कर सकें। महिलाओ से मिलकर कांग्रेस पार्टी का पिछ्ले लोकसभा चुनावी घोषणा-पत्र 2019 के बारे में बता रही हैं और कहती है यदि कांग्रेस की सरकार बनती तो महिलाओ को उन मानसिक अवसाद से जुझना न पड़ता जो कि मोदी सरकार के 9 साल में बनी है। सुकन्या समृद्धि योजना, असंगठित क्षेत्र में महिलाओ की सुरक्षा का अभाव, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, निर्भया फंड, रेल किराया में वरिष्ठ नागरिको को मिलने वाली रियायते बंद, देश और दुनिया को झकझोर देने वाली मणिपुर हिंसा, महिला सशक्तिकरण की बात एवं अन्य तमाम संबंधित मुद्दे को महिलाओ से घर घर जाकर मिलकर बता रही है।


