33.1 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

भारतीय नाई समाज जिला कमिटी की बैठक शांति शाह चौक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों के उपस्थिति में हुई

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से पी के ठाकुर कि रिपोर्ट
*नाई समाज का आर्थिक, शैक्षणिक़ सामाजिक,धार्मिक व राजनितिक विकास के लिए कार्य कर रही भारतीय नाई समाज – अमरेश कुमार ठाकुर*

*नाई समाज का विकास व अधिकार संगठनात्मक कार्य से ही सम्भव उमेश ठाकुर*

*भारतीय नाई समाज जिला कमिटी की बैठक शांति शाह चौक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों के उपस्थिति में हुई*

*भारतीय नाई समाज जिला कमिटी बेगूसराय द्वारा टुनटुन दास मार्केट, बाघी बेगूसराय में एक दिवसीय बैठक सह कार्यक्रम आयोजित की गई*
कार्यक्रम का प्रारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश कुमार ठाकुर,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, प्रांतीय मीडिया प्रभारी पाण्डव कुमार, उड़ीसा राज्य के पवन कुमार ठाकुर, सेलेन्द्र कुमार, छोटू कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद उमेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, संयोजक रामशंकर ठाकुर, उपाध्यक्ष रवि कुमार प्रेम, सचिव रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष असर्फी ठाकुर, पूर्व प्रधानाध्यापक रामबालक ठाकुर व पूर्व सैनिक शिवशंकर ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं जन नायक कर्पूरी ठाकुर के तैलीय् चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व वार्ड पार्षद उमेश ठाकुर व मंच संचालन प्रांतीय मिडिया प्रभारी पाण्डव कुमार ने किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश ठाकुर ने कहा नाई समाज के विकास के लिए हक और अधिकार के साथ साथ जन नायक कर्पूरी ठाकुर के सपनो को पुरा करने के लिए सम्पूर्ण नाई समाज को एक होकर संगठनात्मक कार्य करने की आवश्यकता है। तभी हमारा व हमारे बच्चों का शैक्षणिक ,आर्थिक, राजनीतिक विकास हो सकेगा। आपस मे मतभेद न कर एक मंच पर आकर एक साथ मिलकर समाज के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। जब तक साथ नही होंगे हमारे समाज का विकास नही होगा
प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने कहा नाई समाज में संगठन न रहने के कारण हमारा समाज राजनीति व आर्थिक स्थिति से आजादी के इतने वर्ष बाद पिछड़ा हुआ हैं। राजनीति पार्टी हमारे समाज का उपयोग केवल मत लेने के लिए कर रही है । इसलिए अब समय है संघर्ष करने का और तब तक संघर्षं करने का जब तक की हमारा अधिकार हमे मील नही जाता।
प्रदेश कार्यकारी बैधनाथ ठाकुर ने कहा नाई समाज का आजादी पूर्व से आज तक आर्थिक व शैक्षणिक, राजनीति स्थिति दयनीय हैं।सभी राजनीति पार्टी हमारी जाति का केवल इस्तमाल कर रही है। अब जरूरत है सभी को एक साथ होकर एक मंच पर आकर नाई समाज के विकास के लिए संघर्ष करने की तभी हमारे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा।
प्रांतीय मीडिया प्रभारी पाण्डव कुमार ने कहा देश के विकास के लिए सभी जातियों का विकास होना चाहिए । जिसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर ने प्रयास किया लेकिन वर्तमान समय व बदलते राजनीति पार्टियों व सरकार ने केवल नाई समाज का शोषण किया है। नाई समाज के विकास के लिए संगठन के साथ चलने व संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। हम सभी को अपने परिवार ,रोजगार के साथ साथ संगठन पर भी ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता हैं। तभी हमारे नाई समाज का विकास होगा।
पूर्व वार्ड पार्षद उमेश ठाकुर ने कहा नाई समाज के विकास के लिए सभी लोगों को आपसी मतभेद मिटा कर शिक्षा को प्रार्थमिक्ता देते हुए संगठन बनाकर कार्य करने की आवश्यकता हैं उन्होंने जिला कमिटी को आश्वासन दिए की वें संगठन में हर प्रकार का सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा नाई परिवार पर प्रांत में हत्या व मारपीट की घटना बढ़ते जा रही है। जिससे नाई समाज के रोजगार पर बुरा असर हो रहा है । रोजगार प्रभावित व भय में जीवन गुजार रहे नाई समाज पर सरकार कोई ठोस कदम नही उठा रही और न ही समय पर अपराधी की गिरफ्तारी होती है और न ही कानूनी मदद मिलती है। यदि सरकार नाई समाज के लिए कानूनी मदद के साथ साथ समय पर अपराधियों की गिरफ्तारी नही करती है तो नाई समाज संगठन के बैनर तले सभी जिलों में सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी और साथ ही आने वाले चुनाव में नाई समाज विपक्ष के हाथों को मजबूत करने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम मे उपस्थित राष्ट्रीय व प्रदेश कमिटी के पदाधिकारियों ने जिला कमिटी में कुछ परिवर्तन करते हुए जिलाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर को राज्य सदस्य, रामशंकर ठाकुर जी को जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, पूर्व वार्ड पार्षद उमेश ठाकुर को जिला प्रभारी, रामबालक ठाकुर को जिला संरक्षक, रवि को प्रेम को जिला उपाध्यक्ष सह जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया। वही जिला कमिटी के पदाधिकारियों द्वारा जल्द जिला सम्मेलन का तिथि सुनिश्चित करने की घोषणा की गई।
मौके पर रामजी ठाकुर, संजीव ठाकुर, बिहारी ठाकुर, राजीव ठाकुर, अरुण ठाकुर रविंद्र ठाकुर, राजेश ठाकुर, राम ठाकुर, शत्रुधन ठाकुर, सेलेद्र ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, पप्पू ठाकुर, टुनटुन जी आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें