जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शनिवार को मानसी थाना में अंचलाधिकारी के अनुपस्थित में थाना अध्यक्ष सुभम कुमार पांडेय की अध्यक्षता में मानसी थाना में शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम एवं जनता दरबार का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत लंबित परिवादों एवं कालबाधित आवेदनों के निष्पादन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। वहीं आज के तारीक में मात्र एक जमीनी मामला को निष्पादन किया गया।समीक्षा क्रम में प्रखंड शिकायत निवारण मानसी थाना में जनता दरबार शिकायत निवारण में अधिक दिनों से लंबित मामलों का अविलंब निष्पादन हेतु आवश्यक कारवाई कि जाएंगी।संबंधित पदाधिकारीयों को दिया गया है। बैठक में उपस्थित मानसी थाना अध्यक्ष सुभम कुमार पांडेय,राजस्व कर्मचारी कृष्ण कुमार , रंजित कुमार आदि उपस्थित रहे।


