34.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

मानसी नगर पंचायत के लिए 70 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं को लेकर बजट का हुआ अनुमोदन

*कही विकास हुआ है विकास होगा- प्रभा देवी* जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी नगर पंचायत में विकास को लेकर करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न योजनाओं का बजट पारित कर सरकार से अनुमोदन के लिये भेजा गया।मुख्य पार्षद प्रभा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर पंचायत के स्कुटिव रणवीर कुमार ने सभी सदस्यों को पुर्व के किये गये विकास की योजनाओं की जानकारी दिया। वहीं दो तीन वार्ड पार्षदों ने योजनाओं की जानकारी को लेकर हंगामा किया। वावजूद बैठक की समीक्षा करते हुए सभी वार्ड पार्षदों ने करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न योजनाओं को पारित किया। मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की मानसी नगर पंचायत को अस्थायी कर्मी एवं अधिकारियों के कमी के वावजूद भी मानसी नगर पंचायत का चहुमुखी विकास हुआ है, एवं आगे भी विकास का कार्य अनवरत होते रहेगा। प्रभा देवी ने सभी वार्ड पार्षदों को शुक्रिया करते हुए कहा की आज के बैठक में 70 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं का जो बजट पारित होकर सरकार के पास अनुमोदन किया गया है मानसी नगर पंचायत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। प्रभा ने कहा मानसी नगर पंचायत में स्थायी अधिकारी एवं कर्मी का भी मांग सरकार एवं विभाग से किया गया है। वहीं स्कुटिव रणवीर ने कहा की 70 करोड़ की बजट पारित होने के बाद मानसी नगर पंचायत का ओर भी तस्वीर बदलेगा जब सरकार से अनुमोदित होकर आयेगा। बैठक में उपमुख्य पार्षद के अलावे जे० ई० रौशन कुमार, वार्ड पार्षद हीरालाल यादव, रवि कुमार, अमृत, अवधेश कुमार, अखिलेश कुमार, सीता देवी, चन्द्रकला कुमारी, कुमकुम सिंह, विवेक कुमार, रिंकी देवी, संगीता ठुमरी, बबीता देवी, कंचन कुमारी, संजीत कुमार, बच्ची देवी, डेविड कुमार, रंजीत कुमार, रामजाती देवी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें