जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आज मुंगेर प्रमंडल आयुक्त द्वारा खगड़िया समाहरणालय एवम अपर समाहर्ता कार्यालय का निरीक्षण एवम बाढ़ की तैयारी से संबंधित समीक्षा तथा क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 11.08.2023 को श्री संजय सिंह आयुक्त महोदय मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर द्वारा अपर समाहर्ता कार्यालय का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में राजस्व प्रशाखा अंतर्गत संधारित विभिन्न पंजियों /संचिकाओं का विस्तृत अवलोकन करते हुए दिशा निर्देश दिया गया।निरीक्षण के क्रम में विभिन्न कार्यालय के लॉग बुक में उचित तरीके से पत्रों का संधारण एवम प्रविष्टि नही किए जाने के कारण नाराजगी व्यक्त की गई तथा संबंधित कार्यालय सहायक से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश समाहर्ता खगड़िया को दिया गया। साथ ही प्रधान सहायक द्वारा नोटबुक संधारित नहीं करने के लिए उनसे भी स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश निर्गत किया गया। निरीक्षण टिप्पणी के आलोक में बिंदुवार क्रियान्वयन प्रतिवेदन तैयार कर एक पक्ष के भीतर भेजने हेतु अपर समाहर्ता खगड़िया को निर्देश देते हुए अन्य कई प्रकार के निर्देश दिए गए।साथ ही निरीक्षण के क्रम में नीलामपत्र वादों की समीक्षा भी की गई तथा नीलाम की राशि की वसूली में तेजी लाने का निर्देश जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी को दिया गया एवम निर्देशित किया गया कि बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध लंबित वारंटों का तामीला कराते हुए वसूली की कार्यवाही की जाए।निरीक्षण एवम समीक्षा के क्रम के जिला आपदा प्रशाखा द्वारा तैयार किए गए अद्यतन प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई ।इस क्रम में जिला आपदा प्रभारी सुश्री राज ऐश्वर्या श्री एवम अपर समाहर्ता मो राशिद आलम सहित जिला पदाधिकारी खड़िया श्री अमित कुमार पाण्डे से विमर्श करते हुए बाढ़ पूर्व तैयारी के संबंध में विभिन्न प्रकार के निर्देश दिए गए।आयुक्त प्रमंडल मुंगेर श्री संजय सिंह द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के क्रम में खगड़िया अंचल के अंतर्गत रहीमपुर मध्य पंचायत के चम्मन टोल एवम आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया गया ,जहां खगड़िया मुंगेर पथ से चम्मन टोल जाने वाले ग्रामीण सड़क पर लगभग 50 मीटर की लंबाई में पानी आ जाने के मद्देनजर छोटे नावों के परिचालन का निर्देश दिया गया।समीक्षा एवम निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी श्री अमित कुमार पाण्डे,पुलिस अधीक्षक खगड़िया श्री अमितेश कुमार,अपर समाहर्ता मो राशिद आलम , प्रभारी पदाधिकारी आपदा एवम राजस्व सुश्री राज ऐश्वर्या श्री उपस्थित थे।





मुंगेर आयुक्त के द्वारा अपर समाहर्ता कार्यालय का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निरीक्षण किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


