जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी थाना क्षेत्र के मानसी नगर पंचायत के खुटिया वार्ड- 10 में नीरज यादव घर के पास एक युवक गोली लगने से मौके मौत हुई है। मौत के बाद घटना के बाद ग्रामीणों ने 112 पुलिस को फोन पर बताया कि मौके पहुंच कर 112 पुलिस पुनः मानसी पुलिस को बताया। जहाँ मानसी पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। घटना देर रात लगभग 12 बजे के आस पास की बताई जा रही है। जब तक में कुछ ग्रामीणों पहुंचा तब तक वहां कोई नहीं दिखा, और कुछ समझ पाया की तब तक युवक की मौत हो गई। गोली किसने मारा यह अब तक अनसुझी पहेली बना हुआ। मौत के बाद तरह तरह का चर्चा बन रहा है। कोई प्रेम प्रसंग बता रहा है तो कोई कुछ और। हलांकि यह तो पुलिस के जांच का विषय है जांच के बाद ही पता चलेगा। मृतक युवक की पहचान मानसी नगर पंचायत के चकहुसैनी वार्ड नंबर -12 के नाथो सिंह के 17 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार के रुप में हुई है। पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया सदर अस्पताल खगड़िया, खबर लिखें जाने तक परिजनों के तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला थाने में, वहीं मानसी पुलिस अपनी स्तर से जांच प्रातल कर रही है।
युवक को गोली लगने से हुई मौत, मचा हड़कंप जांच में जुटी पुलिस
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


