जगदूत न्यूज संदीप कुमार भेलौरी कि रिपोर्ट प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय डालमियानगर में मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डेहरी श्री कन्हैया कुमार के उपस्थिति में देहरी प्रखंड के शिक्षा सेवक तथा तालिमी मरकज ने राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित श्री संजय कुमार प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय शिवगंज डेहरी का का स्वागत और सम्मान किया। मंच की अध्यक्षता शिक्षा सेवक उमाशंकर राम ने की तथा मंच का संचालन श्री शशि कुमार शिक्षा सेवक सह एससी एसटी अनुमंडल उपाध्यक्ष ने किया।इस अवसर पर संजय कुमार ने शिक्षा सेवकों एवं तालिनी मरकज को संबोधित करते हुए कहा की सरकार के द्वारा हमें जो जिम्मेदारियां दी गई है उसे हम निर्वहन करते हुए छात्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का कार्य करें।इस अवसर पर लेखा सहायक मन्ना बाबू प्रखंड साधन सेवीअशोक कुमार राम इकबाल राम डाटा ऑपरेटर पवन कुमार तथा तनवीर अख्तर शिक्षा सेवक के रूप में छोटेलाल धनंजय कुमार अमित कुमार विजय कुमार अनीता देवी संगीता देवी आदि उपस्थित थे।
शिक्षा सेवक और तालिमी मरकज के द्वारा राजकीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक का स्वागत किया गया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


