38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं के बीच रालोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस की पत्नी शोभा देवी ने वितरित की लेडिस और जेंट्स शॉल

*पद्म भूषण स्वo राम विलास पासवान तथा पूर्व सांसद रामचन्द्र पासवान की प्रतिमा स्थल पर हुआ वितरण*

*गर्म शॉल पाकर ग्रामीण महिलाएं हुई खुश, प्रतिमा को किया नमन*

JNA/Arvind Verma

अलौली। इस प्रखंड के शहरबन्नी स्थित पद्म भूषण स्वo राम विलास पासवान तथा पूर्व सांसद रामचन्द्र पासवान की प्रतिमा स्थल पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पत्नी शोभा शोभा देवी, सुनैना देवी, ऋतु कुमारी, बिको देवी ने सैकड़ों गरीब, दलित एवं असहाय पुरुष एवं महिलाओं के बीच लेडीज़ शॉल एवं जेंट्स शॉल वितरित किया। मौके पर शोभा देवी ने मीडिया से कहा विगत 28 नवंबर को आहूत मूर्ति अनावरण समारोह में उपस्थित महिलाओं को समयाभाव के कारण नहीं दिया जा सका था। बढ़ती ठंड को मद्दे नज़र जरूरतमंद महिलाओं को गर्म शॉल वितरित करते हुए मुझे खुशी हो रही है। वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वालों में प्रमुख थे रालोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, दिलखुश पासवान, सोनू पासवान, गुड्डू पासवान, अजीत पासवान, किरण चौधरी, धर्मदेव चौधरी तथा उमाशंकर पासवान आदि।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें