जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद सी पी आई एम जहानाबाद जिला कमेटी सदस्यों की बैठक देवरिया स्थित माकपा कार्यालय में कांमरेड राम प्रसाद पासवान के संचालन में एवं कांमरेड दिनेश कुमार अधिवक्ता के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शामिल हुए कांमरेड शत्रुघ्न प्रसाद कांमरेड राम नरेश कुमार साथी सुजीत कुमार अधिवक्ता कांमरेड अरविंद कुमार, कांमरेड बैजनाथ साव कांमरेड ओम प्रकाश सिंह कांमरेड दिलीप कुमार, कांमरेड बुधेश पासवान आदि जनवादी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए संघर्ष में शहीद साथियों के प्रति एक मिनट मौन श्रद्धांजलि अर्पित किए।विजय यादव, जलपरी, रामाकांत राय, चन्द्रेश्वर राम आदि सदस्यता नवीकरण 10 अप्रैल 2024तक जमा करना होगा। लोकसभा चुनाव में खगड़िया में सी पी आई एम एवं महागठबंधन उम्मीदवार कांमरेड संजय कुमार को मदद करने के लिए 15अप्रैल 2024को जहानाबाद से नामांकन में शामिल होंगे र्कायर्कता।ग्राम गोडिहा में 27मार्च2024को होली के अवसर पर झुमटा पर पारसविगहा थाना के पुलिस ने लाठीचार्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है एवं 18 लोगों को नामजद किए गए हैं। इस मुक़दमे को वापस ले जिला प्रशासन।जहानाबाद से महागठबंधन उम्मीदवार को जितने के लिए एवं भाजपा गठबंधन उम्मीदवार को हराने के लिए प्रचार करेंगी माकपा र्कायर्कता जहानाबाद एवं अन्य जिलों में।पार्टी प्रचार के लिए लोकलहर सप्ताहिक पेपर बढ़ाने की जोर दिया गया।


