30.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

सेना के जवान स्वतंत्रता सेनानी शहीद के घर की मिट्टी से दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होगा अमृत वन का निर्माण : अनिल ठाकुर

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जहानाबाद : आज दिनांक 11 अगस्त को काको दक्षिणी मंडल मे बढ़ओना पंचायत के भसेरि गांव में भूतपूर्व सैनिक वीरेंद्र शर्मा के घर के आंगन से कलश में मिट्टी लिया गया एवं तेज बीघा गांव से भूतपूर्व नेवी सैनिक संजय शर्मा जी के आंगन से मिट्टी कलश में लिया गया एवं दोनों को अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री अनिल ठाकुर जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय दक्षिणी मंडल काको अध्यक्ष अखिलेश कुमार लोक सभा विस्तारक दुर्गेश चौबे कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री अनिल ठाकुर ने कहा कि घर से कलश में मिट्टी लेकर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अमृत वन का निर्माण किया जाएगा। जिससे हर लोगों के रग-रग में सेना का वीरता का प्रेरणा बन सके।जिला उपाध्यक्ष कृषिकांत राय ने कहा कि आजादी के 75 में वर्ष में हम सभी लोग देश के इस अभियान में घर-घर तिरंगा 13 से 15 अगस्त अपने अपने घर में तिरंगा झंडा लगाकर उत्सव मनाए एवं कार्यक्रम को सफल करें। हम सभी भारतीय एक राष्ट्र में समाहित हो।इस कार्यक्रम में दक्षिणी मंडल के मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार युवा मोर्चा महामंत्री राहुल कुमार किसान मोर्चा रात राजेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष अनिल कुमार पंचायत प्रमुख दिनेश शर्मा सुबोध को कुमार एवं ग्रामीण युवाओं में ज्यादा जोश खरगोश नजर आया और सभी युवाओं ने कहा कि हम राष्ट्र के लिए समर्पित हैं।हम सभी लोग अपने-अपने घर पर तिरंगा लगाएंगे आजादी के 75वां वर्ष हम लोग उत्साह के साथ मनाएंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें