33.1 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

स्काउट्स आगे, देश जागे  चलो मतदान करें शकील अहमद काकवी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद कायनात इंटरनेशनल स्कूल में स्काउट्स और गाइड्स द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कायनात इंटरनेशनल स्कूल एवं जामिया कायनात, कायनात नगर, काको, जहानाबाद में भारत स्काउट्स और गाइड्स इकाई के सौजन्य से विशेष मतदाता जागरूकता सभा का आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए शकील अहमद काकवी ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है, जिसे हमें ईमानदारी और समझदारी से प्रयोग करना चाहिए। शकील अहमद काकवी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती अलंकृता पांडे का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने युवा स्काउट्स और गाइड्स को निर्वाचन के दिन बूथ पर वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं की सहायता करने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के भारत स्काउट्स और गाइड्स इकाई के सदस्यों अब्दुल्ला अरफीन, निखिल वर्मा, सलोनी कुमारी एवं तय्यबा सैयदा ने मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का नेतृत्व किया।
कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक समाज में यह संदेश फैलाएँगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें