25.1 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

स्व0 ललिता देवी की10वीं पुण्यतिथि पर निशुल्क नेत्र जांच व स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

स्वतंत्रता सेनानी और जाने-माने समाज सेवक स्वर्गीय पशुपति जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय ललिता देवी की 10वीं पुण्यतिथि समारोह उनके पैतृक गांव बढ़ोना, जहानाबाद में आज दिनांक 20 जुलाई 2023 को दिन में 11 बजे से मनाया गया। इस अवसर पर निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया इस मौके पर गरीबों को निःशुल्क चस्मा दिया गया एवं निःशुल्क दवा भी वितरण किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा की स्वर्गीय पशुपति बाबू के जीवन संघर्ष में स्वर्गीय ललिता देवी का अतुलनीय सहयोग रहा हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलती रही इस अवसर पर श्रीकांत शर्मा रजनीकांत शर्मा सहित परिवार के सभी सदस्यों ने आए सभी का स्वागत करते हुए स्वर्गीय ललिता देवी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा कर एक महान महिला बताते हुए उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया एवं उन्हें नमन किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें