, जगदूत न्यूज/राकेश कुमार
बाढ़ से महिनाम के बीच राजद के जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव मसीहा बनकर उनके सहयोग को आगे आ रहे है। रविवार को सहीमपुर दक्षिणी पंचायत के जंगली टोला, मुहजोडया, मधार, इगलिस टोला के हुजारी पीडितो के बीच पहुंचकर मनोहर कुमार यादव ने हाल चाल जाना और सुखा राशन उपलब्ध कराया। मनोहर टीम के साथ बाढ़ पीडितों के स्वास्थ्य जांच को गए चर्चित क दीपक कुनार पीडितों के स्वास्थ्य की जांच की और जरूरतमंदों को दवा भी उपलब्ध कराया। मौके पर पूर्व एमएलसी प्रत्यासी और राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने पीडितों को भरोसा दिलाया कि उनके दुख दर्द में वे हमेशा साथ रहे हैं। बोले हालात काफी गंभीर है। ये जिला प्रशासन और सरकार से मांग करेंगे कि जलमग्न इन गांव के पीड़ितों को आपदा के तहत सारी सुविधा अविलंब उपलब्ध कराई जाय। राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि गंगा के पानी से उक्त सभी गांव के लोगों की हालात भयावह बनी हुई है। लोग रात भर जगा करके समय काट रहे है। मालूम हो कि हर साल बाद से इस क्षेत्र के हजारों लोग तबाह होते रहे है। जिनकी सुधि लेने के लिए कोई आगे नहीं आ पाते। पीड़ितों ने कहा कि हमलोगों के लिए मनोहर कुमार यादव हर साल मसीहा बनकर सहायता करने आते रहे हैं।


