*न्यायालय के प्रति कोटि कोटि आभार: कृष्णा यादव*
*जिप अध्यक्ष आवास पर कृष्णा यादव को बधाई देने वालों का लगा रहा तांता*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया, 22 नवम्बर 2024 जिप अध्यक्ष पद को लेकर न्यायालय में लम्बित मामला का फैसला आते हीं पद मुक्ति का पटाक्षेप हो गया है।बताते चलें कि जिला परिषद् अध्यक्ष सह जिला परिषद् अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव जिस मामला को लेकर पदमुक्त हुए थे उस मामला का सुनवाई करने के उपरांत माननीय पटना उच्च न्यायालय के द्वारा शुक्रवार को सीडब्लूजेसी 4137/2024 में खगड़िया जिला परिषद् अध्यक्ष पद पर पूनर्बहाल कर दिया गया है।
सनद रहे कि खगड़िया के एसीजीएम प्रथम (पंचायत) के द्वारा दस माह पूर्व बिहार निर्वाचन आयोग (पंचायत) के द्वारा श्रीमति यादव को जिप अध्यक्ष पद से पदमुक्त कर दिया गया था।जबकि पटना उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा सजा पर रोक के बावजूद राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा अध्यक्ष पद का बहाली नही किया गया था।जिस पर शुक्रवार को माननीय पटना उच्च न्यायालय के द्वारा पूनर्बहाल और पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है। न्यायालय की खबर फैलते ही जिले भर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।जिप अध्यक्ष आवास पर श्रीमति कृष्णा कुमारी यादव को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जदयू नेता पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह,पूर्व जिप उपाध्यक्ष मिथलेश यादव,पूर्व जिप उपाध्यक्ष विनय कुमार बरूण,दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,पूर्व जिप उपाध्यक्ष व जिला परिषद् सदस्य श्वेत शिखा,जिप सदस्यों में जयप्रकाश यादव,चन्दन कुमार, प्रवीण पासवान, सत्यनारायण पासवान, पूर्व नगर परिषद् उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला,विश्वकर्मा कास्ट शिल्पी विकास समिति के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा, अमित कुमार यादव,पूर्व जिप सदस्य योगेन्द्र सिंह, केदार प्रसाद चौरसिया,अमित कुमार प्रिंस,उज्जवल कुमार,अर्जुन जैन एवं अमिष अमोल सहित सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।


