41.8 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

मतदाता सूची में नाम जोड़ने का विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा

*बापू स्मारक मध्य विद्यालय मानसी के परिसर में किया गया*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मतदाता सूची में अधिक से अधिक महिला मतदाता का नाम जोड़ने और मतदाता सूची के अद्यतनीकरण हेतु प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों सभी माननीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी राजीव कुमार द्वारा एक आवश्यक बैठक प्रखंड के बापू स्मारक मध्य विद्यालय के परिसर में किया गया। दिनाँक 23 एवं 24 November 2024 को एक बार फिर से मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा।जिसमें सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने संबंधित मतदान केंद्र पर उपस्थित होकर नए मतदाता से आवेदन प्राप्त कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी. क्षेत्र में मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों के बीच आपसी समन्वय हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त महोदय एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी खगडीया के निदेशानुसार क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की विशेष बैठक आयोजित कर विशेष कैम्प को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं खासकर महिला मतदाता को जोड़ने हेतु आवश्यक सहयोग का अनुरोध प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया गया।
बैठक में उपस्थित उप मुख्य पार्षद पप्पू कुमार सुमन द्वारा अपने संबोधन में सभी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान करने हेतु प्रशासन को आश्वासन दिया गया। उनके द्वारा कहा गया कि सभी जनप्रतिनिधियों को आगे आकर जागरूकता कार्यक्रम द्वारा अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर मतदाता सूची के अद्यतनीकरण में सहयोग करना चाहिए।
उक्त विशेष बैठक में अवर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कुमार,प्रखंड परियोजना प्रबंधक मानसी, सभी माननीय मुखिया जी, नगर पंचायत मानसी के उप मुख्य पार्षद, वार्ड सदस्य गुड्डू कुमार, पवन पासवान, सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (BLO) प्रधानाचार्य बापू स्मारक मध्य विद्यालय, महिला पर्यवेक्षक, विकास मित्र अभिषेक कुमार सभी शिक्षक गण आंगनबाड़ी सेविका एवं अन्य उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें