30.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

जदयू नेता उमेश सिंह पटेल सड़क दुर्घटना में घायल, पार्टी नेताओं ने जाना हालचाल

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल रविवार की संध्या सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब वे बाइक से मार्केटिंग कर मथुरापुर स्थित अपने आवास लौट रहे थे। अचानक हुई दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें बेहतर उपचार हेतु हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार की देखरेख में रखा गया है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें कम से कम एक माह तक पूर्ण विश्राम की सलाह दी है।घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को जदयू के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उमेश सिंह पटेल का हालचाल जानने उनके निवास पर पहुंचे। इनमें जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला महासचिव संजय सिंह उर्फ पप्पू देव, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, महासचिव अंगद कुमार पटेल और शिक्षक भूषण कुमार शामिल थे। सभी ने पटेल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जदयू कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने नेता के जल्द स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय भूमिका में लौटने की उम्मीद जताई है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें