25.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जज ने दिलाई शपथ

जगदूत न्यूज  जहानाबाद नेटवर्क 

जहानाबाद व्यवहार न्यायालय ! तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने तम्बाकू सेवन न करने की शपथ ली । व्यवहार न्यायालय में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जहां सभी न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारियों ने एक स्वर में तम्बाकू, अल्कोहल व अन्य मादक पदार्थ का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया, साथ ही अपने परिजनों, परिचितों एवं सहयोगियों को भी धूम्रपान व अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया ! इस अवसर पर जिला जज ने तम्बाकू के इस्तेमाल से उत्पन्न होने वाली गंभीर बीमारियों की जानकारी दी तथा कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ्य जीवन जीने का अधिकार है । जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजीत कुमार ने कहा कि तम्बाकू के उपयोग के कारण होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है तथा लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जाता है उन्होंने कहा कि तंबाकू से लोगों के फेफड़ों पर असर पड़ता है, तथा श्वसन संबंधी बीमारी व कैंसर होने की संभावना प्रबल हो जाती है । आयोजित कार्यक्रम में जिला जज के अलावे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिंदिता सिंह, जावेद अहमद खान, राजेश कुमार वर्मा, रश्मि, कौशल किशोर, विशाल कुमार,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अदिति कुमारी, निवेदिता कुमारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अनीश कुमार, आलोक कुमार, डिंपी कुमारी, मुंसिफ प्रेरणा सिंह, के अलावे अजीत कुमार, लोक अभियोजक सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजीव पांडेय, जिला विधिज्ञ संघ के सचिव अवधेश कुमार, अधिवक्ता बिंदुभूषण प्रसाद, रमेश प्रसाद, नीरज कुमार, अजय प्रसाद, न्यायिक कर्मचारी मनोज दास, शशिभूषण सिंहा, विमल कुमार, संतोष सिन्हा, मिथिलेश कुमार, दीना कुमार के अलावे काफी संख्या में न्यायिक कर्मचारीगण सपथ में मौजूद थे !

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें