26.9 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

बाल विद्या मंदिर में ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी का त्यौहार हर्षोउल्लास के साथ संपन्न

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबा दबाल विद्या मंदिर में ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित वसंत पंचमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार के द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यह बताया गया की विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना करने से एवम् उनके ध्यान से हम सब कैसे अनुशासित विद्यार्थी बन सकते है। उनके द्वारा यह बताया गया की छोटे बच्चों को इस दिन अक्षर लिखवाकर उनकी शिक्षा का शुभारंभ किया जाता है। ऐसा करने से पूरे विद्यार्थी जीवन में मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है, शिक्षा में आशातीत सफलता प्राप्त होती है। वहीं विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या कंचन माला एवम् समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें