34.7 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

बिजली के कर॑ट से बुरी तरह से घायल महिला को लाया गया सदर अस्पताल, डाॅक्टर ने किया मृत घोषित

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जहानाबाद – ज़िले में लगातार बिजली की कर॑ट से मौत की खबर प्राप्त होती रहती है। बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इसी कड़ी में आज शनिवार को सुबह परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में एक महिला बिजली के पौल में प्रवाहित कर॑ट की चपेट में आ गई, जिसे बुरी तरह घायल महिला को सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण ने बताया कि परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी सुदय केवट की पत्नी आशा सहनी आज सुबह धान की सोहनी करने जा रही थी। वही उन्होंने बताया कि अल॑ग पर बिजली के पौल गाड़ा हुआ है जिसमें कर॑ट प्रवाहित हो रही थी, कि खेत में जानें के क्रम में बिजली के पौल में अचानक सट जाने के फलस्वरूप महिला वही गिर पड़ी, लोगों की नजर पड़ते ही वहां लोग दौड़कर आये और किसी तरह वहां से उठाकर सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि बिजली विभाग ‌सतर्क रहता तो इस तरह की घटना नही घटती।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें