जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बिहार में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बिना दस्तावेज के भी गणना फॉर्म (फॉर्म 6) को स्वीकार करने और ऐसे फॉर्म भरने वाले पात्र नागरिकों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल किए जाने के फैसले पर चुनाव आयोग को जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने साधुवाद दिया है। जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने बयान जारी कर कहा कि इस निर्णय से उन प्रवासी मजदूरों और ग्रामीण परिवारों को विशेष राहत मिलेगी, जो सीमित संसाधनों के कारण दस्तावेज तुरंत उपलब्ध नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में यह राहत स्वागतयोग्य है, लेकिन सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज बीएलओ के माध्यम से प्राप्त कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई तक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से गणना फॉर्म हर हाल में भरकर जमा करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जदयू के बीएलए-01 द्वारा मनोनीत बीएलए-02 को बीएलओ के साथ सहयोगी भूमिका निभानी चाहिए, जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ सके। जदयू जिला अध्यक्ष ने बताया कि दूर-दराज में काम करने वाले मजदूर वर्ग, विशेषकर गरीब एवं वंचित तबके के नाम सूची से वंचित हो सकते थे, लेकिन चुनाव आयोग के इस फैसले से उनकी चिंता दूर हुई है। बबलू मंडल ने आगामी 08 जूलाई को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक प्रत्येक पंचायत में मतदाता जन जागरूकता साईकिल रैली में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर सफल बनाने की अपील किया। जन जागरूकता के लिए जदयू द्वारा मतदाता जागरूकता साइकिल रैली भी निकाले जाने का फैसला आमजन को इस प्रक्रिया की जानकारी मिल सके और कोई भी मतदाता छूटने न पाए।
मतदाता पुनरीक्षण कार्य में राहत देने पर चुनाव आयोग को साधुवाद , बबलू मंडल
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


