33.1 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

मतदाता संवाद-सह-शपथ कार्यक्रम का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पांडेय के निर्देशानुसार स्वीप कोषांग, जहानाबाद द्वारा सदर अस्पताल स्थित जी० एन० एम० कॉलेज में
एक मतदाता संवाद-सह-शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त जहानाबाद डॉ० प्रीति, अपर समाहर्ता सह वरीय नोडल, जिला स्वीप कोषांग श्री राजीव कुमार,
अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री विनय कुमार सिंह,
जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी श्रीमती विजेता रंजन,
डी०पी०एम० (स्वास्थ्य),
जिला स्वीप PwD आइकॉन अजीत कुमार,
जिला स्वीप आइकॉन सह डी०पी०ओ०, नमामि गंगे अमित कुमार
सहित स्वीप कोषांग के कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त महोदया ने जिले के प्रथम मतदाता को प्रमाणपत्र प्रदान किया
तथा सभी को आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया।अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त डॉ० प्रीति ने कहा कि
“मतदान एक लोकतांत्रिक अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है।
हर मतदाता को निर्भीक, निष्पक्ष एवं जागरूक होकर मतदान करना चाहिए,
ताकि मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हो सके।”इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई,
जिसमें सभी ने निष्पक्ष, निर्भीक और स्वेच्छा से मतदान करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अपना वोट जहानाबाद की नई सोच के साथ 11 नवंबर 2025 को अपने नामित मतदान केंद्र पर मताधिकार प्रयोग करने के लिए अपील किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें