27.1 C
Khagaria
Wednesday, March 11, 2026

मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने वार्ड नंबर 5 में पीसीसी सड़क किया उदघाटन, कहा जनता की सुगम मार्ग किया गया समर्पित

*11 लाख 47 हजार 143 रुपये की लागत से बनाई गई सड़क ,क्षेत्र में लगातार विकास की गंगा बहाई जा रही है- गोलू *

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नगर पंचायत में चहुमुखी विकास हो रहा है उक्त बातें मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने मानसी नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड न०-5 में 11(ग्यारह) लाख 44 हजार 147 रुपये की लागत से बने पीसीसी सड़क की उदघाटन करने उपरांत कही। प्रभा देवी ने कहा की वार्ड न०-5 जालिम बाबू टोला के लोगों को यह सड़क सम्पर्पित किया है। लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब यह सड़क बन जाने से लोग वर्षात के दिनों में जो कीचड़ में चलते थे, आज उनसे उन लोगों को निजाद मिल गया। प्रभा देवी ने कहा हर क्षेत्र में विकास किया जा रहा है। इधर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने कहा की हमने जो चुनाव के समय जनता से सड़क रौशनी एवं जल जमाव से निजाद दिलाने का जो वादा किया था, आज पुरा हो रहा है। गोलू सिंह ने कहा की क्षेत्र की जनता की वर्षों से मांग था। गोलू ने कहा की सड़क हमारी पहली प्राथमिकता है। इधर उपमुख्य पार्षद पप्पू सुमन ने कहा की मुख्य पार्षद प्रभा देवी ओर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह के नेतृत्व में लगातार क्षेत्र का विकास हो रहा है। उप मुख्य पार्षद ने कहा की मुख्य पार्षद प्रभा देवी हमेशा जनता की सेवा में लगी रहती है। उन्होंने कहा की जल्द ही मानसी नगर पंचायत को मॉडल पंचायत देखने को मिलेगा। वहीं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभुति यादव ने कहा की मुख्य पार्षद प्रभा देवी की परिकल्पना पुरा होते हुए नजर दिख रहा है। वार्ड पार्षद सीता देवी ने कहा मुख्य पार्षद एवं उनके प्रतिनिधि दिन रात जनता की सेवा में तत्पर रहते है। सीता देवी ने मुख्य पार्षद प्रभा देवी एवं गोलू सिंह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की इनके अथक प्रयास से मेरे क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है। मौके वार्ड पार्षदसामाजिक कार्यकर्ता दयानंद यादव, रिकेश, डब्लू यादव, मिथलेश साह,डा० अजय यादव, गोपाल यादव, संतोष यादव, कैलाश साह, गोयल साह, शंभु यादव, धर्मेन्द्र यादव आदि स्थानीय दर्जनों
ग्रामीण उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें