33.7 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

यूनीवार्ता के उप संपादक प्रेम कुमार को मिला ग्लोबल स्टार्स अवार्ड 2024

जगदूत न्यूज पटना बिहार से सनोबर खान कि रिपोर्ट

*पटना, भारत की अग्रणी संवाद एजेंसी यूनाईटेड न्यूज ऑफ इंडिया के उप संपादक प्रेम कुमार को ग्लोबल स्टार्स अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया*

राजधानी पटना के शंग्री-ला पैलेस में ग्लोबल स्टार्स अवार्ड 2024 के साथ इंडो-नेपाल सांस्कृतिक महोत्सव और अंतर्राष्ट्रीय किड्स फैशन शो का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान देने के लिये प्रेम कुमार को ग्लोबल स्टार्स अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। प्रेम कुमार को यह सम्मान बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री पूनम ढ़िल्लो ने दिया।
प्रेम कुमार ने ग्लोबल स्टार्स अवार्ड 2024 मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की और इसके लिये नरुलाज एंड कंपनी की संस्थापक, निदेशक और कार्यक्रम की आयोजक शिखा नरूला के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा ग्लोबल स्टार्स अवार्ड 2024 मिलना मेरे लिये लिये गौरव की बात है। गौरतलब है कि प्रेम कुमार करीब दो दशक से यूनीवार्ता के लिये फिल्म, मनोरंजन, कला एंव संस्कृति से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं। प्रेम कुमार को उनके अबतक के करियर के दौरान कई सम्मान मिलें है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें