38.7 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

सीएम नीतीश की ऐतिहासिक सभा में छलका जनसमर्थन का अभूतपूर्व सैलाब

*बबलू मंडल को जिताएं, और अधिक काम होगा — मुख्यमंत्री नीतीश कुमार*

*मथुरापुर मैदान में उमड़े जनसागर ने एनडीए प्रत्याशी बबलू मंडल की जीत पर लगा दी मुहर*

*ललन शर्राफ, मनीष वर्मा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने की बबलू मंडल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील*

  जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया, 4 नवम्बर 149 खगड़िया विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी बबलू कुमार मंडल के समर्थन में प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भव्य और ऐतिहासिक जनसभा का आयोजन मथुरापुर खेल मैदान में किया गया।
सभा की अध्यक्षता जदयू कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार पागला ने की, जबकि मंच संचालन का दायित्व भाजपा जिलाउपाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने संभाला। हेलीपैड पर जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा, पूरा मैदान “नीतीश कुमार जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। जनसमुद्र की वह गूंज दूर-दूर तक लोकतांत्रिक उत्सव का दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधान परिषद के उपनेता शाहजहां यूके, जदयू के कोषाध्यक्ष ललन शर्राफ तथा जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत, अभिनंदन और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि “2005 से पहले का बिहार अंधकार में डूबा था — न सड़क, न स्कूल, न अस्पताल, न बिजली। हमने कानून का राज स्थापित किया, भयमुक्त समाज दिया, और भाईचारे की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि “पहले दहशत का माहौल था, लोग शाम होते ही घरों में कैद हो जाते थे। हमने वह दौर बदला  अब न दंगा है, न भय। हमने कब्रिस्तान और मंदिर दोनों की घेराबंदी कराई ताकि समाज में शांति और सद्भाव कायम रहे। लालू प्रसाद यादव पर अप्रत्यक्ष प्रहार करते हुए सीएम ने कहा — हम परिवारवाद में नहीं, बिहारवाद में विश्वास करते हैं। उनके लिए परिवार ही सब कुछ है, पर हमारे लिए पूरा बिहार परिवार है। सीएम ने विकास की गिनती करते हुए कहा कि “शिक्षा और स्वास्थ्य हमारे प्राथमिक लक्ष्य रहे हैं। हमने साइकिल, पोशाक और छात्रवृत्ति योजना से विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाई। अब राज्य में 5 लाख 20 हजार सरकारी शिक्षक कार्यरत हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहले रोज एक-दो मरीज जाते थे, अब रोज़ाना 11 हजार से अधिक मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज करा रहे हैं। उन्होंने कहा — “आज बिहार के 27 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। सड़कों का जाल बिछ चुका है। पहले पटना जाने में जहां 10 घंटे लगते थे, अब लोग 5 घंटे में पहुँच रहे हैं। सात निश्चय योजना के तहत हर घर बिजली, नल का जल, सौर ऊर्जा और सिंचाई की व्यवस्था की गई है। सात निश्चय-2 के अंतर्गत 50 लाख युवाओं को रोजगार व नौकरी दी जा चुकी है।” महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा — “हमने पंचायत और नगर निकाय में 50% आरक्षण, और सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण देकर महिलाओं को सशक्त बनाया है। जीविका समूहों की संख्या अब 1 करोड़ 40 लाख तक पहुँच गई है। उन्होंने बताया कि “हमने दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक और सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है। मुस्लिम समाज को मदरसा मान्यता और शिक्षकों को सरकारी दर्जा दिया गया। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि “सभी पंचायतों में विवाह भवन निर्माण के लिए 4000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 की गई है। हर घर में बिजली और 125 यूनिट तक फ्री व्यवस्था दी गई है। छठ पूजा पर सौर ऊर्जा प्लेट लगाने की योजना जारी है। केंद्र सरकार ने मखाना बोर्ड बनाकर ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा — “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार के सर्वांगीण विकास में जुटी है। खगड़िया में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हो गया है। बागमती व बुढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण जारी है। गोगरी बाईपास, खगड़िया-अलौली पथ और जमींदारी बांध निर्माण से खगड़िया विकास के नए शिखर पर पहुँचेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंच पर बबलू मंडल को दो बार बुलाया और जनसैलाब से सवाल किया “बताइए, बबलू मंडल को जिताइएगा ना जनता ने एक स्वर में हाथ उठाकर “हाँ” का जवाब दिया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा —
“तो तय मान लीजिए — बबलू मंडल भारी मतों से जीतेंगे, और खगड़िया में विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा। इसके बाद उन्होंने श्री मंडल को जीत का प्रतीक माला पहनाया और जनता से आशीर्वाद दिलवाया। इस अवसर पर ललन शर्राफ, मनीष वर्मा और सांसद राजेश वर्मा ने भी केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बबलू मंडल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। प्रत्याशी बबलू कुमार मंडल ने मां कात्यायनी की धरती पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा “मथुरापुर का यह जनसैलाब बताता है कि एनडीए की आंधी चल रही है। यह भीड़ केवल समर्थन नहीं, खगड़िया के स्वर्णिम भविष्य की गवाही है। जनता का यह स्नेह हमारे लिए संकल्प है — खगड़िया को नंबर वन बनाना हमारा लक्ष्य है। सभा को शत्रुघ्न भगत, चंद्रमुखी देवी, अरुण कुमार यादव, अशोक सिंह मुखिया, धीरेंद्र सिंह टुडू, दीपक सिन्हा, सुबोध पटेल,अनुज कुमार सिंह, रामानुज चौधरी, कंचन पटेल, मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, रामबली राम, अमरेंद्र कुमार सिंह, सुशांत यादव, शंभू झा, योगेंद्र सिंह, सुनील मेहता, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, उमेश सिंह पटेल, मनीष कुमार राय, धर्मेंद्र यादव, मोहम्मद शहाब उद्दीन, अनिल जयसवाल,नीलम वर्मा, अनुराधा कुमारी कुशवाहा, निर्मला कुमारी, वीणा पासवान, कैलाश वर्मा, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रमोद कुमार सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, प्रभाकर चौधरी मंटून, सावन कुमार बंटी, अक्षय सूरी, रूस्तम अली, अविनाश पासवान, फिरदोस आलम, ललित चौधरी, डॉ. रवि, आयुष कुमार गोलू, उदय प्रसाद सिंह, नवीन पासवान, पवन पासवान, शम्मी पासवान और प्रियांशु पासवान सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। जनसभा में क्रमशः जदयू जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, चन्दन कश्यप,जदयू नेत्री सह महिला आयोग की सदस्या साधना देवी सदा, विधानसभा प्रभारी मनोरंजन मजुमदार,पुरुषोत्तम अग्रवाल, संदीप केडिया, महासचिव राजीव रंजन, आलोक विद्यार्थी,सिद्धांत सिंह छोटू, सदर प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, रामप्रवेश यादव, रामविलास पासवान, अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल, प्रभात शर्मा, जितेंद्र पटेल, अनुपम सिंह, अनुज कुमार शर्मा, पंकज कुमार चौधरी, ममता जायसवाल, मुन्नी जायसवाल, विनय सिंह रोशन, राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा,रोशन कुमार, अंकित सिंह चंदेल, नीतीश पटेल, नीतीश पासवान, संतोष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में एनडीए घटक दल भाजपा, जदयू, लोजपा रामविलास पार्टी,हम सेकुलर एवं रालोमो के सभी स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं की भागीदारी काफी सराहनीय रहा। मथुरापुर का यह ऐतिहासिक जनसमूह सिर्फ एक सभा नहीं, बल्कि खगड़िया के भविष्य की जनता का संकल्प था। विकास, विश्वास और विजय का

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें