जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
बभना गांव में रंजन जी के निजी जमीन पर किया गया। इस पावन अवसर उपस्थित ग्रामीण बैंक के प्रबंधक पंकज कुमार ने वृक्षारोपण अभियान की महत्ता बताते हुए कहा कि वृक्ष साक्षात देवता हैं,वृक्ष की सेवा देवता की सेवा के समान है।एक वृक्ष दस पुत्र समान है। वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है।हम सभी को कम से कम दस पौधा वर्ष में जरूर लगाना चाहिए एवं उसकी सेवा करनी चाहिए। इस बारिश के मौसम में पौधरोपण को गति देने की आवश्यकता है। पौधरोपण के द्वारा ही पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है। गायत्री परिवार के द्वारा चलाये जा रहे साप्ताहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम निश्चित रूप से जिला को हरा-भरा बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।इस अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के व्यवस्थापक कौशल कुमार, विनीत कुमार,रंजन कुमार, ग्रामीण बैंक के गुंजन कुमारी, सुधीर कुमार उपस्थित थे।


