41.8 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल सोशल मीडिया के अध्यक्ष अशोक कुमार प्रियदर्शी ने भाजपा एवं उनके समर्थित दलों पर कड़ी प्रतिक्रिया, अशोक कुमार प्रियदर्शी

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

अखण्ड भारत के पवित्र आंगन संसद भवन में प्रतिपक्ष के नेता आदरणीय राहुल गांधी जी ने हिन्दुत्व के संदर्भ में कुछ भी ग़लत नही कहा है। उनका आशय एकदम स्पष्ट है कि क्या केवल भाजपाई और आरएसएस के लोग हीं हिन्दू हैं ?
बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल सोशल मीडिया के अध्यक्ष अशोक कुमार प्रियदर्शी ने भाजपा एवं इनके समर्थित दलों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विगत कुछ दशकों से सत्ता में आने या बने रहने के लिए गैर-संवैधानिक तरीके से यहां के बहुसंख्य हिन्दुओं को हमेशा भड़काने व गुमराह करने के लिए खुद को हिन्दू धर्म का ठिकेदार और रहनुमा साबित करने में लगे हैं। इसका मतलब क्या गैरभाजपाई हिन्दू नही हैं, क्या बाकी करोड़ों हिन्दुओं कि भावनाएं आहत नही हो रही है ? इसका मतलब भारतीय जनता पार्टी व इनके समर्थित राजनीतिक दलों के अलावे बाकी हिन्दू नही माने जाएंगे ? अगर इन लोगों को भारतीय संविधान में तनिक भी विश्वास होता तो इन्हें मालूम होता यहां का लोकतंत्र सभी धर्मों को समान अधिकार देता है क्योंकि कोई भी धर्म हिंसा या नफ़रत नही फैलाता है। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी के भाषण और उनकी अभिव्यक्ति को तोड़-मरोड़कर देश भर के बिकाऊ तंत्रों व धर्मांध नेताओं के द्वारा जिस प्रकार बातों को पड़ोसा जा रहा है इन्हें अभी भी ज्ञात नही हो रही है कि देश की आम जनता अब इनके बहकावे से उब चुकी है। अब केवल कुछ खास कार्पोरेट घरानों के बल पर टिकी यह सरकार चंद दिनों का मेहमान हैं। इतिहास गवाह है हमारे भारत के पवित्र भूमि पर सदियों से लुटेरे आक्रांताओं और विदेशी हुकुमतों ने नफ़रत व उन्माद फैलाकर लुटने या तोड़ने का प्रयास करते रहें हैं लेकिन यही वो धरती है और यहां के आम आवाम है जो बाद में वैसे लोगों को छठी का दुध भी पिलाया है। इसलिए इस बार यहां के मतदाताओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्तों को चुनकर संसद भवन में भेजने का काम किया है ताकि उन्मादी लोग अपने मनमाने तरीके से भारतीय लोकतंत्र और संविधान को खतरा नही पहुंचा सकते हैं। मोदी शाह जी अभी तो आपको केवल एक राहुल गांधी से पाला पड़ा है बाकी के संविधान रक्षकों से सामना करना बाकी है इसलिए दायरे में रहकर देशहित का कार्य करें ना कि झूठे जुमले और वादों से यहां के आमजनों को ठगने का काम करें। अभी विश्व के तमाम देशों में जिस तरह की परिस्थितियां बनी हुई है वैसे में भारत को शैक्षिक, आर्थिक, सामरिक और टेक्नोलॉजी में काफी मजबूती लाने की जरूरत है। देश के अंदर व्याप्त भयंकर बेरोजगारी, गरीबी और विषमता को समाप्त करने की आवश्यकता है ना कि पाखण्ड और धर्मांधता जैसी सामाजिक प्रदुषण फैलाने की जरूरत है। भारत को फिर से समृद्ध राष्ट्र बनाने हैं तो यहां के आम जनता की बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के बारे में कुछ खास करने के आवश्यकता है। हमारे देश के पढ़े लिखे नौजवान, महिलाएं, किसान और निम्न व्यवसायियों की हालात काफी गंभीर है इन्हें समृद्ध और सबल बनाने के बारे में उचित कदम उठाने की आवश्यकता है। इसलिए अब नफ़रत की दुकान बंद करें और विकास का द्वार खोले।
बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रभारी अफरोज खां एवं मुख्य संगठक प्रो डॉ संजय कुमार जी के निर्देशानुसार भाजपा और आरएसएस के नापाक इरादों को समाप्त करने के लिए बिहार के हर कस्बे मुहल्ले व गांवों में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत है इसलिए प्रदेश के तमाम प्रखंडों में कांग्रेस सेवादल संगठन का ईकाई को मजबूत करना है। ऐसे में बहुत जल्द ही जहानाबाद जिले में भी कांग्रेस सेवादल की सदस्यता अभियान शुरू किया जायेगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें