जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया कंट्रोल सोनपुर एवम स्टेशन मास्टर खगड़िया द्वारा सूचना मिला कि खगड़िया उमेश नगर के बीच km no 126/01-03 पर एक वृद्ध महिला लाइन के बीच मृत अवस्था में पड़ी हुईहै, जिसे लाइन से हटा दिया गया है । उक्त सूचना पाकर आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के निर्देशानुसार सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे तो पाया कि एक वृद्ध महिला जिसकी उम्र लगभग 60 वर्ष होगी, खगड़िया उमेश नगर के बीच कोठिया गांव के पास km no 126/01-03 पर मृत अवस्था में चित पड़ी है, चुकी मामला ब्लॉक क्षेत्र का था इसलिए स्थानीय पुलिस थाना गणगौर को सूचित किया गया, सूचना पाकर गणगौर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार घटना स्थल पर पहुंचे तथा मौके पर मृत्यु समक्षा रिपोर्ट तैयार किए । उक्त महिला के पास कोई भी यात्रा टिकट या कोई वैध प्राधिकार पत्र मौके पर नहीं पाया गया। उक्त महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु सादर अस्पताल खगड़िया भिजवाया गया । उक्त महिला के पास से कोई भी पहचान पत्र नहीं पाया गया ना ही आसपास के लोगो द्वारा उसका पहचान किया गया है। उक्त मामले में स्थानीय पुलिस थाना गणगौर में ud कांड दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।


