38.7 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

 एकता, सम्मान और संस्कृति को संरक्षित करने का उत्सव: जायसवाल / कलवार समाज का भव्य होली मंगल मिलन सम्पन्न

नेटवर्क डेस्क/आर आर वर्मा
दिनांक 8 मार्च 2025 को सामुदायिक भवन, वेलकम कॉलोनी के विशाल प्रांगण में जायसवाल समाज यमुनापार दिल्ली द्वारा 43वा होली मंगल मिलन समारोह सह युवक परिचय सम्मेलन धूमधाम से संपन्न हुआ | जिसमें समाज की एकता और उसे एकसूत्र में बांधने का दृढ़ संकल्प लिया गया क्योंकि सामाजिक एकता एवं जागरूकता से ही सामाजिक कुरीतियों पर नियंत्रण किया जा सकता है ।समारोह की अध्यक्षता श्री राम हर्ष जायसवाल, एवं अतिथियों का स्वागत श्री लोटन जायसवाल और श्री गोपाल जी जायसवाल एवं सफल, अनुशासित, कुशल मंच संचालन श्री आदित्य वर्धनम (महासचिव) द्वारा किया गया | सम्मेलन में हजारों सजातीय लोगों की सपरिवार गरिमामई उपस्थिति कार्यक्रम को विशेष भव्यता प्रदान कर रही थी | कार्यक्रम का शुभारंभ कुलदेवता राज-राजेश्वर सहस्त्रार्जुन जी के तैल चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर पूजा एवं दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिलाओं के न्याय और सशक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर, राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती ममता कुमारी जी एवं पूर्व बिहार भाजपा अध्यक्ष और लोकप्रिय लोकसभा सांसद ड़ॉ संजय जायसवाल जी की गरिमामई उपस्थित रही | जायसवाल समाज यमुनापार, दिल्ली के पदाधिकारी द्वारा आए हुए सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, प्रतिक चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मान किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व बिहार भाजपा अध्यक्ष एवं लोकसभा संसद सदस्य श्रीमान ड़ॉ संजय जायसवाल जी ने होली मिलन के कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति को अपने कलवार / वैश्य परिवार का आत्मीय हिस्सा बताया और सभी को शुभकामनाये प्रेषित की | ड़ॉ संजय जायसवाल ने अपने उद्धबोधन में प्रमुखता से कहा की लोकतंत्र में वही जाति या वर्ग जीने का हकदार होता है जो सत्ता और राजनीति की दौड़ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए एकजुट होकर संघर्षरत होता है | आज के इस कार्यक्रम में एकता, सम्मान और संस्कृति को संरक्षित करने का उत्सव दिखाई दे रहा है|कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती ममता कुमारी जी ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर महिलाओं की शिक्षा, समाज में उनकी समान भागीदारी तथा सामाजिक समरसता एवं एकता की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सशक्त और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए महिलाओं का शिक्षित एवं जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता में निहित होती है और इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगी।विशिष्ट अतिथि एवं सम्मानित अतिथि के रूप में जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी श्री दिव्य जायसवाल (पूर्व महापौर दिल्ली), श्री विजय भगत (पूर्व महापौर दिल्ली), श्री प्रवीर पंकज (निदेशक – भारतीय भू -वैज्ञानिक सर्वेक्षण), श्री नर्मदेश्वर जायसवाल (पूर्व महासचिव -जयसवाल समाज दिल्ली), श्री राजीव जायसवाल (अध्यक्ष जयसवाल समाज दिल्ली), श्री किशोर भगत (महासचिव – अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार महासभा), श्रीमति पूनम चौधरी (राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष -अखिल भारतीय हैहय कलचुरी महासभा), श्री राम मनोहर जायसवाल (जोरहाट, असम), श्री निशांत जायसवाल (नागपुर), राष्ट्र कवि श्री राधे श्याम बंधु , श्री दयाशंकर जायसवाल, श्री राम नारायण जायसवाल, श्री अवधेश गुप्ता, श्री संतलाल जायसवाल, श्री शंकरलाल जायसवाल, श्री विजय जायसवाल, श्री राजकुमार जायसवाल (बल्ब वाले), श्री राजकुमार जायसवाल (मेटल वाले), श्री महेश जायसवाल, श्रीमती रश्मि चौकशे, ड़ॉ राजेश जायसवाल, पत्रकार श्री आर के जायसवाल, श्री के के जायसवाल एवं दिल्ली एनसीआर के तमाम गणमान्य समाजसेवी सम्मिलित हुए । मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का उद्बोधन हुआ जिसमें सभी ने होली मिलन की शुभकामनाएं प्रेषित की और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बुरी परी प्रशंसा की |कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती ममता कुमारी जी द्वारा नारी को शिक्षित एवं समज में बराबर की हिस्सेदारी, सामाजिक समरसता एवं एकता पर जोर दिया और कहा कि इसका कोई विकल्प नहीं है, हमारी एकता ही एकमात्र हमारी ताकत है जिसके लिए वह निरंतर प्रत्यनशील रहेंगीं | पूर्व उप महापौर श्री दिव्य जायसवाल एवं श्री राजीव जायसवाल (अध्यक्ष जयसवाल समाज दिल्ली) ने कहा कि लोगों को पूरे साल इस कार्यक्रम का इंतजार रहता है जोकि यहां हर उम्र वह वर्ग के लोगों की सहभागिता रहती है | पूर्व उप महापौर श्री विजय भगत ने राजनीतिक चेतन पर जोर दिया और समाज को सशक्त बनाने हेतु सभी की राजनीतिक भागीदारी के लिए आह्वान किया | श्री नर्बदेश्वर जायसवाल, श्री गोपाल जी जायसवाल, श्रीमती रश्मि चौकसे ने होली मिलन के लगातार 43वा आयोजन को सामाजिक समरसता एवं बिरादरी एकजुटता का प्रमाण बताया और भविष्य में ऐसे जबरदस्त सफल आयोजन होते रहे उसके लिए शुभकामनाएं प्रेषित की | स्वामी ओम प्रकाश जी ने समाज के द्वारा समाज को समर्पित कार्यक्रम की भरी भूरी प्रशंशा की और सभी स्वजातीय लोगों को तन मन धन से सहयोग करने का आह्वाहन किया |इस अवसर पर समाज का दर्पण मानी जाने वाली जायसवाल संदेश स्मारिका का विमोचन उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिससे युवा पीढ़ी को उपयुक्त जीवनसाथी चयन में सहयोग मिल सके।कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 151 सामाजिक कर्मयोगियों को सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर समाज की 11 मातृशक्तियों को उनके सामाजिक योगदान और प्रेरणादायी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पेशेवर कलाकारों तथा समाज के बच्चों द्वारा प्रस्तुत झाँकी, गीत-संगीत, कविता-पाठ एवं लोकनृत्य जैसे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और जायसवाल समाज यमुनापार द्वारा उन्हें पुरुस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया | इस आयोजन की विशेषता यह रही कि यह पूर्णतः समाज के द्वारा समाज को समर्पित कार्यक्रम था । जायसवाल समाज यमुनापार, दिल्ली पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की परंपरा को निभाते हुए प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम के आय-व्यय तथा सहयोगदाताओं की सूची सार्वजनिक की गयी ।कार्यक्रम का समापन सुरुचि पूर्ण रात्रि भोज से हुआ | इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने में सर्व श्री रामहर्ष जयसवाल (अध्यक्ष), श्री आदित्य वर्धनम (महासचिव), श्री अवधेश गुप्ता (कोषाध्यक्ष), श्री दयाशंकर जायसवाल (सचिव), श्री विजय जायसवाल (उपसचिव), श्री आसाराम जायसवाल (उपाध्यक्ष), श्री वीरेंद्र कुमार जायसवाल (प्रचार मंत्री), श्री कमलेश जायसवाल (भंडार मंत्री), श्री माता प्रसाद जायसवाल (भंडार मंत्री), श्री अमित कुमार जायसवाल (युवा अध्यक्ष), श्री योगेंद्र जायसवाल (युवा कोषाध्यक्ष), श्री मुकेश जायसवाल (युवा उपाध्यक्ष), श्री घनश्याम जायसवाल (युवा सचिव), श्री अजय जायसवाल, श्री रितेश जायसवाल (संगठन मंत्री), श्री करण जायसवाल (संगठन मंत्री), श्री संदीप जयसवाल (संगठन मंत्री), श्री लालमणि जायसवाल, श्री भीम कुमार जायसवाल आदि का योगदान सराहनीय रहा। जगदूत न्यूज़ एजेंसी सिविल कोर्ट खगड़िया में 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

https://www.jagdoot.in/सिविल-कोर्ट-खगड़िया-में-14-म/ अब सुबह का इंतजार नहीं सच्ची खबर और पक्की खबर देखने के लिए लॉगिन करें jagdoot news.in पर

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें