38.7 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

एक देश- एक चुनाव गोलवलकर के सोच को देश पर थोपने की साजिश बंद करो

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने कहा था 2022 तक देश के 3 करोड लोगों को हम पक्का मकान दे देंगे जो आवास विहिन परिवार बचे हुए हैं परंतु अभी तक यह योजना बंद है बिहार सरकार ने बिहार में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कराकर कहा बिहार में 94 लाख परिवार यानी 35 प्रतिशत आबादी जिसकी वार्षिक का 72 हजार से कम है उन्हें रोजगार हेतु ₹ 200000/- रूपया देंगे इसमें भी उनके स्वरोजगार गाय भैंस मुर्गी बकरी भेड़ पालन को हटा दिया है पूरे बिहार में 1 वर्ष में मात्र 40,000 लोगों को ही राशि मिला है इस गति से 200 वर्ष लग जाएंगे ये भी केंद्र सरकार की घोषणा की तरह ही जुमला साबित होगा बिहार में प्रत्येक आवास विहिन परिवार को पांच डिसमिल पक्का मकान देने की घोषणा की थी जमीन देना तो दूर गरीबों को जो जिस जमीन पर बसे हुए हैं उजाड़ो अभियान चलाए जा रहे हैं यही हाल शहर में बसे हुए अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति है व अन्य आवास विहिन परिवार का है हमारी पार्टी उक्त मांगों को केंद्र कर प्रखंड व जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे हैं जहानाबाद जिला में प्रखंड व जिला मुख्यालय में 24 सितंबर को प्रदर्शन है बिहार में बगैर पूर्व तैयारी के भूमि सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। पूर्व तैयारी से मेरा तात्पर्य यह है कि जो गरीब जिस जमीन पर बसे हुए हैं ।उसका पर्चा दे बिहार में यह भूमि सर्वे अभियान नहीं यह गरीब उजड़ों अभियान चल रहा गरीब के घरों पर बुलडोजर चलाये जा रहा है गरीब व किसान पूरी तरह तबाह है किसानों को अंदर जमीन को लेकर असुरक्षा का माहौल है असल में यह सर्वे देश में जमीन कॉरपोरेट को सुपूर्द करने का है वफ बोर्ड के जमीन को छिन लेने का है इसका भी हर्ष असम के उसे एनआरसी (नागरिकता संशोधन बिल) की तरह ही होगा भाजपा का प्रचार एक देश चुनाव असल में यह 1956 में जो गोलवलकर ने कहा थे देश में संघीय ढांचा की कोई जरूरत नहीं है एक देश एक निशान एक प्रधान एक चुनाव हो भाजपा आरएसएस देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने की साजिश चला रहा है देश की जनता के अंदर गुमराह उन्माद का माहौल संकीर्ण राजनीतिक माहौल पैदा करना चाहता है एक देश एक चुनाव की बात करता है वही यह भी बात बोलता है अगर अविश्वास प्रस्ताव में सरकार गिर जाती है और 2 वर्ष के अवधि बच जाता है तो मात्र 2 वर्ष के लिए होगा अभी ही कश्मीर में चुनाव हो रहा है हरियाणा महाराष्ट्र झारखंड में चुनाव होने वाला है अभी उत्तरी छोटानागपुर में हमारे साथ मार्क्सवादी कोऑर्डिनेशन कमिटी का विलय हुआ है अगले चुनाव में हम झारखंड के चुनाव में मजबूती से उतरेंगे, हम अक्टूबर माह किसानों महिलाओं छात्र नौजवानों का गांव-गांव प्रखंड में जाकर जनसंवाद चलाएंगे माइक्रोफाइनेंस कारपोरेशन के जरिए बड़े पैमाने पर आर्थिक शोषण हो रहा है महिलाएं पूरी तौर पर बिहार में असुरक्षित हैं चाहे आशा मध्यान भोजन बनाने वाली रसोईया जीविका जो भी हो सरकारे न्याय के साथ विकास के वादे के साथ वोट मांगा था परंतु न न्याय मिला न विकास अकेले पटना जिला में कुछ महीने में के अंदर 40 लोगों की जाने या असहज उत्पीड़न को झेला है अरवल में सुनील चंद्रवंशी की हत्या महिलाओं बच्चियों का यौन उत्पीड़न व हत्या का मामला है नवादा में भूमि सर्वे की आड़ में 80 घरों को आग के हवाले करने का मामला हो या गया जिले मे मुसहर के हाथ काटने या हत्या का सवाल है। विकास को आपने बनते व गिरते फूल को देखा है एक तरफ सुनील चंद्रवंशी की हत्या और दूसरी तरफ पटना में विजय सिन्हा गिरिराज सिंह मंगल पांडे द्वारा चंद्रवंशी ललकार रैली की घोषणा यह तो चंद्रवंशी समाज के साथ मजाक नहीं तो और क्या है पहले नीतीश सरकार न्याय एवं विकास से पीछे हटा है। सुनील चंद्रवंशी की हत्यारे को गिरफ्तार कर सजा दे तथा एक तरफ यह भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की बात बोलता है दूसरे तरफ तमाम हम गया व नवादा की घटना पर 23 सितंबर को संपूर्ण बिहार में प्रतिवाद दिवस आयोजित करेंगे भ्रष्टाचारियों को भाजपा में शामिल कर रहा है। उदाहरण है मधुकुंडा की पत्नी आदि सम्मेलन मे भाकपा-माले महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य,राज्य सचिव कॉमरेड कुणाल,पोलित व्यूरो सदस्य कॉमरेड अमर,जिला सचिव कॉमरेड रामाधार सिंह,घोसी विधायक कॉमरेड रामबली सिंह यादव,राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड श्रीनिवास शर्मा व माले नेत्री कॉमरेड कुन्ती देवी आदि प्रमुख नेतागण शामिल थे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें