33.1 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

एनडीए के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का चुनावी दौरा

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार के जहानाबाद जिले में दूसरे चरण यानी 11 नवंबर 2025 को चुनाव होना है और इसकी सरगर्मी अब तेज हो गई है जहानाबाद के राजाबाजार में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह महागठबंधन के राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर जमकर निशाना चाहते हुए कहा कि 2005 के पूर्व जहानाबाद में जो देखने को मिलता था वह अब जनता झेलने को दुबारा तैयार नहीं है। उन्होंने भूमिहार समाज से अपील किया कि आप लोग सब कुछ भूल कर सहज भाव से एनडीए के जदयू प्रत्याशी का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि मोकामा में जिस तरीके से घटना हुई है उसका में निंदा करता हूं लेकिन उन्होंने कहा कि मोकामा में अब तक आनं त सिंह जितना वोट से जीते है उससे ज्यादा वोट से इस बार चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि मोकामा में घटना घटने के बाद जिस तरीके से शव यात्रा में एक समाज को लालटेन द्वारा भद्दी भद्दी गाली गलौज दी गई वह बेहद ही शर्मनाक है। उन्होंने चुनावी चर्चा करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास के द्योतक हैं आज हर जगह सड़क ,बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था है। बिहार की जनता दुबारा जंगलराज की ओर नहीं जाना चाहती है और हमारा जदयू कैंडिडेट चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को आप लोग अपना बहुमूल्य वोट दे ताकि दुबारा नीतीश कुमार की सरकार बन सके। अब देखना यह होगा कि जहानाबाद ललन सिंह के दौरे के बाद भूमिहार समाज में क्या संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने सिंदूर ऑपरेशन चलाकर देश के दुश्मनों को सबक सिखाने का काम किया। उन्होंने मोकामा में वोटरों को धमकाने वाली बात पर कहा कि मैं ऐसी कोई बात नहीं कही है जिससे गरीब दलित मतदाता वोट नहीं दे सके मैं तो कहा कि जो लोग वोट देने से वंचित रहते हैं उन्हें जाकर वोट दिलवाने का काम करें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें