42.3 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

एसी बोगी में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रणबीर कुमार, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद आरक्षी सज्जन कुमार, आरक्षी सुमन कुमार, आरक्षी रमेश तिवारी, आरक्षी मोहम्मद हुसैन अंसारी, महिला आरक्षी मौसम बाईं मिणा, थानाध्यक्ष जीआरपी खगड़िया नरेश कुमार सहित मुख्य वाणिज्य निरीक्षक कुमुद रंजन, मुख्य टिकट निरीक्षक विश्वजीत कुमार सहित कमर्शियल स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या 12567 अप एवं 15713 अप के एसी बोगी में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया , जिसमें AC कोच में बिना टिकट या जनरल टिकट के साथ यात्रा करने वाले कुल 44 महिला एवं पुरुष को पकड़ा गया तथा उनसे 13195 /- रुपया का फाइन वसूली की गई । साथ ही साथ जागरूकता अभियान चलाया गया कि वह बिना रिजर्वेशन के एसी कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा न करें, इससे पूर्व से रिजर्वेशन करा कर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है । खासकर स्थानीय छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया गया कि वह एसी कोच में ट्रेवल ना करें, रोजाना जाने वाले लोगों से भी अनुरोध किया गया कि वह MST के आधार पर AC बोगी में यात्रा ना करें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें