33.1 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

काली मेला की तैयारी को लेकर कमेटी की बैठक

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी बिहार खगड़िया मानसी में होने वाले काली मेला को लेकर काली मंदिर परिसर में मेला कमेटी की बैठक हुई, बैठक की अध्यक्षता ललन राम ने की. बैठक में काली पूजा के अवसर पर लगने वाली एक दिवसीय मेला की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गयी साथ में मंदिर निर्माण का भी हुए चर्चा मौके पर सचिव पंकज कुमार परमहंस काली मेला शांतिपूर्वक तरीके से आयोजित करने पर बल देते हुए बताया कि एक दिवसीय मेला लगाने के लिए सभी को एकबार फिर सजग रहना है। मंदिर मानसी बाजार के प्रांगण में काली मेला 2024 के आयोजन हेतु समस्त मानसी नगर पंचायत वासियों का एक आम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता सर्वसम्मति से मानसी चंद्रवंशी समाज के अभिभावक श्री ललन राम ने की। बैठक की शुरुआत में सर्वप्रथम समिति के नि वर्तमान सचिव श्री पंकज कुमार परमहंस ने गत वर्ष 2023 के काली मेला के आय ~व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जो निम्न है।

*कुल आय~689138=00*
*कुल व्यय ~495996=00*
*कुल बचत ~193142=00*
*इसके अतिरिक्त
*सोना चढ़ावा~37 gm
*चांदी चढ़ावा ~938 gm
*इस प्रकार मेला के पूर्व का और मेला के बाद का जो चढ़ावा राशि कमेटी के पास आया और साल भर का जो खर्च है उसे काट कर जो आज की स्थिति में कुल जमा राशि 266200 रु है। सैकड़ों लोगों से खचाखच भरी इस आम सभा में वर्तमान कमेटी के मेला कार्य एवं मंदिर विकास कार्य की सराहना करते हुए एवं मंदिर निर्माण के आगामी कार्यक्रम को देखते हुए सर्वसम्मति से तथा ध्वनि मत से 2011 से चली आ रही कमेटी को पूर्ववत और यथावत रखा गया जो इस प्रकार है । अध्यक्ष श्री दीपक कुमार विद्यार्थी ,सचिव श्री पंकज कुमार परमहंस ,उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव एवं धीरज कुमार सिंह, उपसचिव  उपेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष  रूपेश कुमार सिंह एवं सोनू अग्रवाल। तीन बार उपसचिव और लगातार 14 वर्षों से बन रहे सचिव श्री पंकज कुमार परमहंस ने बताया कि मानसी की जनता इस कमेटी पर एक बार पुनः भरोसा जताया है। इस के लिए समस्त नगर पंचायत वासियों को कमेटी की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार , उन्होंने बताया कि इस बार मेला में डेकोरेशन कार्य को और विस्तृत किया जाएगा मेला के सौंदर्य करण को और बढ़ाया जाएगा मंदिर के में गेट से लेकर चौक तक रोड किनारे फुटकर दुकान नहीं लगेगी। अबकी बार मैया के पूजन कार्य कराने के लिए अयोध्या जी से पुरोहितों की टीम बुलाई जा रही है। पूरे धूमधाम से इस बार भी मानसी में काली मेला का आयोजन किया जाएगा। मौके पर ललन राम, मोती राम,बाल्मीकि चंद्रवंशी विक्की चंद्रवंशी ,कुणाल चंद्रवंशी, अक्षय कुमार, उदय कुमार, कुंदन कुमार सहित पूरे चंद्रवंशी समाज के लोग संजय सिंह ,पूर्व मुखिया टुनटुन सिंह, उपमख्य पार्षद पप्पू कुमार सुमन , रोहित कुमार ,नलिन कुमार, विकास, श्रवण, बजरंगी, दीपक , लल्लू बाबू साहित सैकड़ो काली पूजा के परिवार उपस्थिति मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें