जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा स्टेशन ड्यूटी के दौरान समय करीब 12:00 बजे एक नाबालिक बच्ची को खगड़िया स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में अकेले इधर-उधर घूम कर यात्रियों से भीख मांगते हुए पाई गई । पूछ-ताछ किया गया तो बच्ची ने अपना नाम व् पता- रूचि कुमारी, उम्र 10 वर्ष, पिता- श्री रवि शंकर सिंह, माता- गुडिया देवी, घर-इचारुआ, वार्ड नंबर- मालूम नहीं, थाना- अलौली, जिला- खगड़िया बताई | खगड़िया स्टेशन पर आने एवं भीख मांगने बावत पूछने पर बताई कि निगम नाम कि एक औरात है । जिसके पास मै रहती हूँ, उसी ने मुझे रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने के लिए भेजती है । जब हम यात्रियों से भीख मांग कर पैसा नहीं ले जाते है तो वह मुझे मरती-पिटती है। तत्पश्चात उक्त बच्ची को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया । उक्त बच्ची को भीख मांगने के लिए प्रेरित करने वाले महिला के बारे में जांच कर उचित करवाई करने एवं उक्त बच्ची के उज्जवल भविष्य हेतु देख-रेख के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है।
खगड़िया आरपीएफ ने एक नवालिक बच्चा को भीख मांगते हुए देखा उसे चाइल्ड हेल्पलाइन को सुपुर्द कर दिया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


