38.7 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने घर से भाग रहे लड़की को रेस्क्यू परिजनों को सुपूर्द किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  अनुपालन में तवरित करवाई करते हुए आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम के निर्देश पर उप चंद्रशेखर पासवान साथ आरक्षी सज्जन कुमार, एवं महिला आरक्षी नीरज कुमारी द्वारा गाडी संख्या- 12553 अप वैशाली एक्सप्रेस के खगड़िया समय करीब 07:53 बजे आगमन पर अटेंड कर सुचना अनुसार घर से भाग रहे एक लड़की को रेस्क्यू किया गया। लड़की ने अपना नाम व् पता- ख़ुशी कुमारी, उम्र- 19 वर्ष , पिता- शैलेन्द्र मोहन सिंह, घर- तेघरा , वार्ड नंबर-03, थाना- बलवा हाट, जिला- सहरसा बताई, उक्त लड़की से घर से भागने का कारण पूछा तो बताई कि मा ने मुझे डांटा था इसलिए गुस्से में मै भाग कर ट्रेन में चढ़ गयी थी । तब लड़की के परिजन से संपर्क कर सूचित किया गया तो लड़की के भाई – मनीष कुमार सिंह तथा लड़की के चचेरा भाई बिद्याशंकर सिंह समय करीब 12:00 बजे आरपीएफ पोस्ट खगड़िया पहुंचे | तत्पश्चात उक्त लड़की का उचित पहचान एवं जांच पड़ताल कर उसके सहमती पर समझा-बुझाकर सही सलामत लड़की के भाई को सुपुर्द किया गया। परिजन ने बहुत ही खुशी जाहिर किया एवं आरपीएफ खगड़िया को बहुत बहुत धन्यबाद दिया।

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें