42.3 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने चार नवालिक बच्चे को बिना अभिभावक के इधर–उधर घूमते दिखा तो चाईल्ड हेल्प लाइन हाजिर किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ  निरीक्षक प्राभारी अरविन्द कुमार राम साथ आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन गस्त व् चेकिंग के दौरान समय करीब 12:45 बजे खगड़िया प्लेटफार्म संख्या- 02 पर आई गाडी संख्या- 13206 dn जनहित एक्सप्रेस में चार नाबालिक लड़का को बिना कोई अभिभावक के अकेले कोच में इधर–उधर घूमते एवं एक बच्चा यात्रियों से भीख मांगते हुए पाया गया।  बच्चो से पूछ- ताछ किया गया तो उसने अपना नाम व् पता- (1) सोनू कुमार, उम्र- 11 वर्ष, पिता- नीरज सिंह. माता- संजू देवी, (2) अजीत कुमार, उम्र- 10 वर्ष, पिता- पंकज ठाकुर, माता- रंजू देवी, (3) साहिल कुमार, उम्र- 12 वर्ष, पिता- संजय सिंह, माता- नवीता देवी , सभी तीनो का घर- चक हुसैनी मानसी, वार्ड नंबर- 14, थाना-मानसी, जिला- खगड़िया एवं (4) रणवीर कुमार, उम्र- 7 वर्ष , पिता- रवि गोस्वामी, माता- नीतू देवी , घर- चैती दुर्गा स्थान पसराहा , थाना- पसराहा , जिला- खगड़िया बताया | अकेले खगड़िया स्टेशन ट्रेन में घुमने का कारण पूंछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तथा क्रम संख्या- 1 से 3 तक के बच्चे ने बताया कि बिना अपने माता-पिता को बताये खगड़िया घुमने आये थे। तथा यंहा से उक्त ट्रेन में चड़कर मानसी जाने वाले थे । जबकि क्रम संख्या-4 के बच्चे ने बताया कि मेरे सौतेली माता मुझसे भीख मंगवाते है। नहीं मांगने जाते है तो खाना नहीं देते है ,तथा मारते पिटते भी है ।मेरे पिता दिल्ली में रहता है । किसी भी बच्चा के पास कोई यात्रा टिकट या पास नहीं मिला । तत्पश्चात उक्त चारो बच्चा को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया को सूचित किया गया । उक्त लड़का के उज्जवल भविष्य हेतु देख-रेख के लिए जैवक माता-पिता के मिलने तक बाल देख-रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया को सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें