जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट जिलाधिकारी सीतामढ़ी, रिची पांडेय ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में लगभग दो दर्जन परिवादियों से मिलकर उनके समस्याओं को सुना। इस क्रम में कई मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया। जनता दरबार में अधिकांश मामले अतिक्रमण, भूमि विवाद, आपसी विवाद,सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य,सड़क,विद्युत इत्यादि इत्यादि से संबंधित थे। जनता दरबार कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त जन शिकायतों के निष्पादन की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार्य नहीं होगी।
जनता दरबार कार्यक्रम में लगभग दो दर्जन परिवादियों से मिलकर उनके समस्याओं को सुना
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


