जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिला रास्ट्रीय जनता दल कार्यालय खगड़िया में राजद जिला प्रधानमहासचिव नंदलाल मण्डल,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, जिला महासचिव चंदन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार,युवा राजद जिला शोशल मीडिया प्रभारी विक्की आर्या, राजद नेता विजय यादव ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि खगड़िया सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार रंजन एवं सदर अंचल निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता द्वारा हमारे जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव पर सामाजिक,राजनीतिक प्रतिष्ठा धूमिल करने के नीयत से चार माह पूर्व दिये फर्जी आवेदन जिसको तत्कालीन थानाध्यक्ष सह अंचल निरीक्षक नीरज कुमार सिंह द्वारा असत्य मानते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी को रिपोर्ट समर्पित कर चुके हैं।उसी असत्य किये गए आवेदन पर चार माह बाद दिनांक-09.08.2024 को नगर थाना खगड़िया में एफआईआर दर्ज कर दिया गया है। खगड़िया सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार राजन के पोस्टिंग को लेकर खगड़िया के तथाकथित बीजेपी नेता जिसका पटना के एक बीजेपी के बड़े नेता से बढ़िया संबंध है उसके द्वारा खगड़िया चौक चौराहा पर कहा जा रहा है कि हम सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी का पोस्टिंग कराये हैं।खगड़िया सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार रंजन अपने पद का दुरुपयोग कर राजनीतिक संरक्षण में खगड़िया में अवैध उगाही का धंधा चला रहे हैं तथा अपने अधीनस्थ थानाध्यक्ष पर दबाब बनाकर उनसे फ़र्ज़ी एफआईआर दर्ज कराते हैं और जाँच/ पर्यवेक्षण के नाम पर मामला रफा दफा करने के लिए लाखों रुपये का अवैध उगाही कर रहे हैं।जब से नया कानून बना है ऐसे भ्रस्ट पुलिस का मनोबल और बढ़ गया है पहले भी नीतीश जी के साशन काल में पुलिस का मनोबल बढ़ा ही था अब और भी बढ़ गया है।सैंया भेल कोतवाल तो अब डर काहे वाले स्थित हो गई है।
हमारे जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव पर जो चार माह बाद फर्ज़ी आवेदन पर एफआईआर दर्ज किया गया है इसको खगड़िया राष्ट्रीय जनता दल के साथी बर्दास्त नहीं करेंगें। मनोहर कुमार यादव दो बार खगड़िया नगर परिषद के सभापति रह चुके हैं खगड़िया बेगूसराय से निकाय का एमलसी का चुनाव लड़ चुके हैं उन पर जो फ़र्ज़ी आवेदन दिनांक- 15 अप्रैल 2024 को दिया गया था कि रात के 11 बजे बलुआही बस स्टैंड के पास पूर्व से घात लगाकर मनोहर कुमार यादव और उसकी पत्नी सीता कुमारी जबरन गाड़ी रूकवाकर मारपीट किया पिस्टल से फायर किया डिक्की से बीस हजार रुपये रंगदारी के नाम पर निकाल लिया इस तरह का आरोप लगाया गया है।
दिनांक-16 अप्रैल 2024 को घटना स्थल पर तत्कालीन थानाध्यक्ष सह अंचल निरीक्षक नीरज कुमार सिंह ने घटना स्थल पर बलुआही बस स्टैंड के कर्मचारियों और दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ एवं मनोहर कुमार यादव के आवास का सीसीटीवी फुटेज देखकर आवदेन को फ़र्ज़ी करार दिया। उस समय भी तत्कालीन तत्कालीन थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज करने का दबाब बनाया गया था लेकिन उन्होंने फ़र्ज़ी आवेदन मानकर एफआईआर नहीं किये। उसी समय से अंचल निरीक्षक को साजिस के तहत हटाने का षडयंत्र में लग गये और षड्यंत्र के तहत नीरज कुमार सिंह को हटवाकर उनके मन मुताबिक चलने वाले थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता का नगर थाना में पोस्टिंग कराये और एक दिन बाद ही फ़र्ज़ी आवेदन पर एफआईआर दर्ज करवा दिये हैं।
तत्कालीन थानाध्यक्ष की जाँच रिपोर्ट मेरे जिलाध्यक्ष द्वारा सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त हुआ है उसके अवलोकन से स्पष्ट होता है कि प्राथमिकी आवेदन से उल्लेखित घटना पूरी तरह असत्य ,मनग्रहत फ़र्ज़ी और राजनीतिक विद्वेष के तहत सोची समझी के अनुसार तैयार किया गया प्रमाणित हुआ है।तत्कालीन थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की ईमानदारी निष्पक्षता तथा कर्तव्य निष्ठा का फल उनके ट्रांसफर के रुप में मिला क्योंकि सदर खगड़िया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार रंजन के दबाब के बावजूद उन्होंने गलत रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया था और फ़र्ज़ी आवेदन पर एफआईआर से इनकार कर दिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पुलिस अधीक्षक खगड़िया से माँग करते हैं कि हमारे जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव पर फर्जी आवेदन पर चार माह बाद एफआईआर दर्ज किया है उसकी निष्पक्ष जाँच किया जाय और दोषी पुलिस पदाधिकारी पर करवायी की जाय नहीं तो हमलोग चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेगें।
खगड़िया सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार रंजन अपने पद का दुरुपयोग कर राजनीतिक संरक्षण में खगड़िया में अवैध उगाही का धंधा चला रहे हैं
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


